Children’s faces lit up after receiving prizes, colourful closing of summer camp.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग व पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का समापन रेल्वे इंस्टिट्यूट सभागृह में हुआ।

मुख्य अतिथि TI मुकेश ठाकुर ने कहा “समर कैम्प से खेल प्रतिभाएं निखरती हैं और सही मंच मिलता है”। समन्वयक रामनारायण शुक्ला ने बताया कि 1 माह चले कैम्प में 100+ बच्चों ने हॉकी, खो-खो व अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो दिए गए। शानदार भाषण पर कार्तिक अडलक को TI ठाकुर ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राकेश चौकीकर, राजेश कोसे, शेख शफी, अनिल सोनी सहित कई गणमान्य व बड़ी संख्या में अभिभावक-छात्र उपस्थित रहे।








