भोपाल में आज बिजली कटौती जानिए इन इलाकों में 3 से 5 घंटे तक नहीं होगी सप्लाई
There will be power cuts in Bhopal on Wednesday
There will be power cuts in Bhopal on Wednesday
Madhya Pradesh Woman arrested for cheating Minister Silawat’s former OSD Dr Jeevan Rajak
MLA Gaurav Singh Pardhi performed Bhoomi Pujan of various development works
NOTA broke record: NOTA got 70,000 votes in Indore, counting continues इंदौर में BJP के Shankar Lalwani, बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला है। नोटा Nota भी रिकॉर्ड बनाने की ओर है।
Press conference of Madhya Pradesh Congress Committee President Jitu Patwari 18 घंटे में खुल जायेगी एक्टिज पोल की पोल : जीतू पटवारी भोपाल ! मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बड़ा ही रोचक रहा, परंतु उसके बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा महंगाई, सबसे ज्यादा कृषक यातना एवं सबसे ज्यादा परेशानियां इस देश के लोगों ने सही हैं। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो इस सरकार से पीड़ित नहीं रहा हो। इस स्थिति के बाद का यह चुनाव है।पटवारी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का न्याय पत्र था जिसकी चर्चा देश के प्रधानमंत्री सहित देश के सभी नागरिक कर रहे थे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, अर्थव्यवस्था एवं किसानों के दर्द का समाधान था तथा पांच न्याय एवं 25 गारंटी के रूप में देश के नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया गया था। परंतु देश के प्रधानमंत्री ने जो भाषा बोली जिसमें अपमानजनक एवं धमकाने वाले शब्द थे तथा मांस, मछली मंगलसूत्र से लेकर मुजरे तक पहुंच जाना, इन शब्दों के द्वारा प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम हुई है।पटवारी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ कथित एक्जिट पोल भी सामने आये हैं, जिसमें कई सारी गफलतें हैं। आप सभी ने तथा जनता ने यह फीडबैक हमें दिया है कि हमने कई सीटों पर अच्छा चुनाव लड़ा परंतु कथित एक्जिट पोल में यह नहीं दिखता है। हमें जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मैं यह कह सकता हूं कि इन एक्जिट पोल को लेकर हमारा कार्यकर्ता हताश व निराश नहीं है। इसलिए इन एक्जिट पोल की पोल 18 घंटे में खुल जायेगी।पटवारी ने कहा कि आज प्रदेश में अभूतपूर्व अत्याचार तीन सी की सरकार कर रही है। आज यहां दलित, आदिवासी होना अभिशाप हो गया है और अब सरकार महंगाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि आरबीआई ने अब सरकार को कर्ज देने से मना कर दिया है। इस महंगाई का पूरा बोझ मप्र की जनता पर आयेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी आवाज को उठाती रहेगी, जिस तरीके से राहुल गांधी जी ने बिना डरे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आवाज उठायी है, उसी तरीके से कांग्रेस अपने विपक्ष के धर्म को मध्यप्रदेश में निभाती रहेगी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा 295 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन को हासिल होंगी।पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित मप्र कांग्रेस के सभी प्रवक्तागण भी उपस्थित थे।
More than 7 thousand posts are lying vacant in the forest department including 112 IFS. भोपाल। राज्य के वन विभाग में 112 आईएफएस सहित लम्बे समय से 7 हजार 417 पद रिक्त पड़े हुये हैं। यहीं नहीं आईएफएस का तो प्रशासनिक ढांचा ही ध्वस्त हो चुका है। पदोन्नति के लिए सेवा शर्ते पूरी नहीं होने की वजह से पीसीसीएफ, एपीपीसीसीएफ और सीसीएफ के पद पर आईएफएस पद रिक्त होने के बाद भी प्रमोट नहीं हो पा रहें है।वन मुख्यालय द्वारा राज्य शासन को भेजी गई जानकारी के अनुसार, इन कुल रिक्त पदों में से आईएफएस के 112 और सहायक वन संरक्षक के 191 पद रिक्त है। मुख्यालय में हालात यह है कि सीनियर आईएफएस अधिकारियों को तीन से लेकर 4 शाखाओं का प्रभार संभालना पड़ रहा है। इसके कारण कुछ अफसरों के बीच अहं के टकराव की खबरें भी सुनने को मिलती है। कमोवेश यही हालत फील्ड के पदों की भी है। सीसीएफ के पद पर सीएफ काम रहें हैं और उन्हें भी एक से अधिक जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। सहायक वन संरक्षकों और रेंजर के पद खाली होने की वजह से उन्हें भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। ऐसी आपदा में स्थिति में सीनियर अफसरों ने अपने लिए अवसर में तब्दील कर लिया हैं। यानि कार्य बंटवारे के नाम पर चहेतों को उपकृत कर रहे हैं। सीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी पद रिक्तसीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी लंबे समय से पद रिक्त है। इसमें राजपत्रित अधिकारियों के 9, वन क्षेत्रपाल के 496, उप वन क्षेत्रपाल के 855, वन पाल के 2081, वन रक्षक के 2124, लिपिकीय अमले के 1010, अन्य श्रेणी जिसमें वाहन चालक, स्टेनो, ड्राफ्ट्समेन, महावत शामिल हैं-के 398 तथा चतुर्थ श्रेणी के 453 पद शामिल हैं जोकि रिक्त पड़े हुये हैं। इससे वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।उल्लेखनीय है कि वन विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 25 हजार 363 है जिसमें से 17 हजार 946 पदों पर व्यक्ति पदस्थ हैं। आईएफएस कैडर का प्रशासनिक ढांचा ध्वस्तआईएफएस अफसर का प्रशासनिक ध्वस्त हो चुका है। इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के मुखिया से लेकर आईएफएस एसोसिएशन के पदाधिकारी को एक्सरसाइज करने की फुर्सत ही नहीं है। ढांचे को सुधारने के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अफसर बस पद पर बैठकर अपने रिटायरमेंट की गिनती गिन रहें है। जबकि कैडर रिव्यू का मामला अभी लंबित है। मुख्यालय से लेकर फील्ड में कई पद ऐसे हैं जिसमें समाप्त किया जा सकता है। वन मंडलों को भी समाप्त कर एक किया जा सकता है पर यह एक्सरसाइज कौन करे?
Speeding bus rams into truck on Indore-Bhopal highway, more than a dozen passengers injured इंदौर से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया. इंदौर-भोपाल हाईवे पर आज मंगलवार (28 मई) की सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. करीब 6-7 घायलों का मौके पर ही 108 टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. हादसे में 6-7 घायलों को आष्टा सिविल अस्पताल भेजा गया है. हादसे में चार्टर्ड बस का चालक करीब आधे घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा. जिसके बाद एक अन्य ट्रक की मदद से बस का बोनट खिंचवाया गया, तब जाकर ड्राइवर को बाहर निकालने जा सका. बस चालक के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हादसे के मौके पर मची चीख पुकारजानकारी के अनुसार, इंदौर से भोपाल जा रही एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस डोडी के पास अरनिया जोड़ पर खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. मार्ग से गुजर रहे अन्य लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और 108 वाहन और पुलिस को सूचित किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दो 108 वाहन और पुलिस पहुंच गई. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. जिन्हें कम चोट आई, उनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि गंभीर घायलों को 108 वाहन की मदद से आष्टा अस्पताल भेजा गया. सुबह 8.40 बजे हुआ हादसाइंदौर से भोपाल से जा रही चार्टर्ड बस सुबह 8.40 बजे अरनिया जोड़ पर एक खड़े ट्रक पर पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि चार्टर्ड बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया. बस ड्राइवर इंदौर निवासी राकेश शुक्ला करीब आधे घंटे तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा. लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 वाहन पहुंचे. आधे घंटे तक स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवरवहां से गुजर रहे एक अन्य ट्रक को रोका गया, जिससे टोचन कर बस के अगले हिस्से को खिंचवाया गया, तब कहीं जाकर बस ड्राइवर को निकाला जा सका. इस हादसे में बस ड्राइवर के दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. 108 वाहन की मदद से ड्राइवर सहित अन्य घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया, जहां ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल ड्राइवर के लिए आधे घंटे खड़ी रही 108चार्टर्ड बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सूचना के बाद मौके पर दो 108 वाहन पहुंचे. हादसे में घायल करीब 6-7 लोगों को 108 वाहन की मदद से आष्टा पहुंचाया गया, जबकि एक अन्य 108 बस ड्राइवर के लिए मौके पर ही खड़ी रही. आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब ड्राइवर को बाहर निकाला गया तो तुरंत 108 उसे लेकर सिविल अस्पताल आष्टा के लिए रवाना हुई. 108 पायलट जितेन्द्र सिंह ठाकुर और ईएमटी चेतन सिंह ठाकुर ने बताया कि बस ड्राइवर राकेश शुक्ला की हालत गंभीर होने पर उसे आष्टा से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों का आष्टा सिविल अस्पताल में ही इलाज जारी है.
More than 1800 people have been screened in the oral cancer screening camp being run at Jaiprakash Hospital शिविर में अगले 15 दिनों तक होगी ओरल कैंसर की निशुल्क जांच भोपाल। ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर में ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण द्वारा 1832 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 361 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष शिविर की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई है। जिला अस्पताल के ब्लॉक ए में एनसीडी कक्ष में यह जांच निशुल्क की जा रही है। ओरल स्कैन जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है, जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता व अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। स्क्रीनिंग दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा , बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। इसलिए इन लक्षणों वाले लोगों को आवश्यक रूप से स्क्रीनिंग करवाते रहना चाहिए । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। । असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर स्क्रीनिंग एवं उपचार की सुविधा निशुल्क है। मुंह में सफेद अथवा लाल चकत्ता या घाव होना, मुंह की किसी जगह की त्वचा का कड़ा होना, चबाने, निगलने या बोलने में कठिनाई होना, मुंह खोलने में कठिनाई होना, आवाज में परिवर्तन होना आदि ओरल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ओरल कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। जिनमें मसूड़े, जीभ, गालों के अंदर या होंठ शामिल हैं। तंबाखू से कई तरह के कैंसर का खतरा होता है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन शरीर में जहर की तरह कार्य करता है | अतः यह लोगों के हित में है कि वे स्वयं तंबाकू व तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें तथा बच्चों व किशोरों को इसकी तरफ़ जाने से रोकें। किसी भी तरह की शंका होने या लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जाँच अवश्य करायें।
Administration snatched from Manoj Aggarwal, now Secretary Dwivedi will look after it भोपाल। लघु वनोपज संघ में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। संघ के प्रबंध संचालक बिभाष ठाकुर ने अपर प्रबंध संचालक मनोज अग्रवाल से प्रशासन शाखा ले लिया है। प्रबंध संचालक ठाकुर ने प्रशासन का कार्य सचिव सहकारिता के के द्विवेदी को सौंप दिया है। अब अग्रवाल प्रशासन की जगह एएमडी व्यापार, विधि, समन्वय के साथ आंतरिक अंकेक्षण का कार्य देखेंगे। अभी तक आंतरिक अंकेक्षण का कार्य मुख्य वन संरक्षक एवं कार्यकारी संचालक प्रफुल्ल फुलझेले देखते थे। सूत्रों ने बताया कि पिछले लंबे समय से एएमडी मनोज अग्रवाल ने प्रशासन शाखा से जुड़े कार्य देखना बंद कर दिया था और हर मसले और मुद्दों को एमडी के पास धकेल दिया करते थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि अग्रवाल ने फेडरेशन से वन विभाग में लिए जाने का अनुरोध भी किया है।
Bhopal – Absconding accused of murder outside Central Jail arrested भोपाल ! वारदात में शामिल 5 आरोपी गिरफतार 4 फरार, तलाश जारी। 9 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर किया था धारदार हथियार से वार। मौके पर सुरेंद्र कुशवाह की हो गई थी मौत। मृतक अपने साथी के साथ पैरोल पर बाहर आए बदमाश सतीश खरे को छोड़ने पहुंचा था जेल। टीटी नगर क्षेत्र के पंचशील के रहने वाले है सभी आरोपी। पुलिस ने बदमाशों का आज निकाला जुलूस। गांधी नगर और टीटी नगर क्षेत्र में निकाला गया आरोपियों का जुलूस। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गांधी नगर थाना प्रभारी सुनील मेहर के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और गांधी नगर पुलिस।
Major action by CBI in the most talked about subsidiary factory case of the state भोपाल ! प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राजधानी भोपाल इंदौर रतलाम समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। दरअसल नर्सिंग कॉलेज घोटाले केस में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने के बदले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राजधानी भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। दरअसल, नर्सिंग कॉलेज घोटाले केस में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने के बदले में सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। दिल्ली की टीम ने राहुल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। चेयरमैन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गयामलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन अनिल भास्करन और प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। मलय नर्सिंग कॉलेज के रिश्वत देने वाले चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत सीबीआई इंस्पेक्टर के साथ केस में दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कुल 13 आरोपी गिरफ्तारअभी तक दिल्ली सीबीआई टीम ने इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को इन सभी की 10 दिन की रिमांड मिली है। रेड में राहुल राज के घर तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश, 2 गोल्ड के बिस्किट बरामद हुए हैं। रविराज भदोरिया के पास से 84.65 लाख रुपये की जब्तीवहीं, आरोपी में रविराज भदोरिया के पास से 84.65 लाख रुपये की नकद जब्ती, प्रीति तिलकवार के यहां से करीब 1 लाख रुपए और डायरी की जब्त की गई है।
Bhopal will be very hot at the end of May: Temperature will reach 43° भोपाल। मई के महीने में भोपाल में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। 10 में से 8 साल टेम्प्रेचर 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साल 2016 में यह रिकॉर्ड 46.7 डिग्री रहा था। हालांकि, इस बार अब तक गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहे हैं, लेकिन रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने 20 मई से तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो रही है। इसके चलते भी गर्मी और लू का असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश के साथ भोपाल में भी मई महीने में आंधी, बारिश-ओले का दौर चला। इस वजह से दिन का टेम्प्रेचर ज्यादा नहीं बढ़ा। 7 मई को टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद 19 मई, रविवार को पारा 43 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस महीने 4 बार पारा 41 डिग्री पार रहा। 10 दिन में टेम्प्रेचर में उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 दिन में भोपाल में दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 10मई को पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 19 मई को यह 43 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। 13-14 मई की रात में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा था, जो पिछली 3 रातों से 28.8 डिग्री चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में लू का असर भी चलेगा। रात में भी गर्म हवाएं चल सकती है। अगले 4 दिन भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम 20 मई: दिन-रात गर्मी का असर देखने को मिलेगा। बादल भी रहेंगे। दिन का टेम्प्रेचर 42 से 43 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मई: दिन के टेम्प्रेचर में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। 22 मई: दिन में 43 से 44 और रात में पारा 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। 23 मई: गर्मी का असर रहेगा। टेम्प्रेचर 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।10 साल में 5 बार पारा 45-46 डिग्री के पार रहा वर्ष 2014 से 2023 तक 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो एक बार टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 46.7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, 4 बार पारा 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। सबसे ज्यादा गर्मी वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018 और 2022 में पड़ी थी। बाकी सालों में टेम्प्रेचर 45 डिग्री से नीचे ही रहा।
Visit these religious places including Khatu Shyam, Vaishnodevi, IRCTC brings affordable tour package, know the cost भोपाल ! मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इस ट्रेन की मदद से एमपी के पर्यटक उत्तर दर्शन यात्रा के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन भी आसानी से कर सकेंगे. ये ट्रेन 05 जून 2024 से शुरू होने वाली है, जो की भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के रानी कमलापति, सीहोर, शुजालपुर, देवास, इंदौर, रतलाम, नागदा, श्यामगढ़, कोटा स्टेशनों से होते हुए जाएगी. इन स्टेशन से यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे. ट्रेन की यात्रा कुल 10 रातों और 11 दिन की होगी. जिसमें ट्रेन जयपुर, खाटूश्याम जी, मथुरा, हरिद्वार, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएगी. मात्र इतने रुपए में कर सकते हैं यात्राइस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को स्लीपर श्रेणी की टिकट 18,110 रुपए प्रति व्यक्ति मिलेगी. 3AC स्टैण्डर्ड श्रेणी की टिकट 28,650 रुपए प्रति व्यक्ति एवं 2AC कम्फर्ट श्रेणी की टिकट 37,500 रुपए प्रति व्यक्ति की होगी. जिसमें यात्रियों को पूरे 11 दिन और 10 रातों में प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जायेंगे. मिलेंगी ये सारी सुविधाएंआईआरसीटीसी द्वारा शुरू की गई इस गौरव ट्रेन में यात्रियों को कई सेवाएं दी जाएंगी. जिसमें खाना, विशेष एलएचबी रैक, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा प्रदान की जाएंगी. इस प्रकार करें टिकट की बुकिंगअगर आप इस ट्रेन में अपनी बुकिंग करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन या फिर अधिकृत एजेंट से भी करवा सकते हैं.
Modi government waived Rs 16 lakh crore of industrialists, Rahul Gandhi खरगोन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खरगोन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आदिवासी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना सहित कई मुद्दों पर बात रखी। राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें यह आरक्षण को बचाने का चुनाव है। जो भी देश के गरीब लोगों को मिला है, सारा का सारा संविधान ने गरीबों को दिया है। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो भी आपको अधिकार मिल हैं, सारा का सारा खत्म हो जाएगा। आपकी जमीन, जंगल गायब हो जाएगा और भारत में 22-25 लोगों का राज होगा। इन लोगों को नजग आपके जंगल और जमीन पर है। मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ किया। लेकिन वे किसानों और गरीब का कर्ज माफ नहीं किया। हम देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। आप जीएसटी और टैक्स देते हैं, लेकिन ये धन आपको नहीं दिया जाता। इसलिए इंडी गठबंधन सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देगी और तक तक दिया जाएगा तब तक परिवार गरीबी रेखा से बाहर नहीं आ जाता। हम निजी कपंनियों और सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे, जिससे आपको परमानेंट नौकरी मिलेगी। हम चुनाव के बाद गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। साथ ही एमएसपी के लिए कानून बनाएंगे। छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया गया। नोटबंदी और जीएसटी अमीरों के लिए किया गया था। दो करोड़ युवा आज पूछ रहे हैं हमें आपने झूठ क्यों कहा।
Those who vote will get 10 percent discount in hotels, will be able to win prizes in the draw. भोपाल। लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। इसके साथ व्यापारी संगठनों ने शहर के होटलों में दस फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। सात मई को जिले के 2097 पोलिंग बूथ पर 3 ड्रा होंगे, जबकि एक बंपर ड्रा बाद में होगा। इसमें डायमंड रिंग से लेकर घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं जीत सकेंगे। वहीं, भोपाल की होटलों में 10 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसको लेकर गुरुवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिपं सीईओ ऋतुराज सिंह, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण की मौजूदगी में बैठक रखी गई। बैठक में शहर के 92 व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए-नए इनोवेशन करने की बात कहीं। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल ने कहा कि मतदान करने पर होटलों में 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। ऐसे हो सकेंगे शामिलहर बूथ पर लकी ड्रा का एक बॉक्स रहेगा। मौके पर ही मतदाता को पर्ची मिलेगी, जो वोट डालने के बाद नाम, मोबाइल नंबर और मतदान केंद्र नंबर लिखकर बॉक्स में डालनी होगी। ड्रा में टी-शर्ट, टिफिन, लंच बॉक्स जैसे इनाम दिए जाएंगे। यदि कोई मतदाता वोट डालने के बाद घर चला भी जाता है तो उसे मोबाइल पर कॉल करके बुलाया जाएगा। दुकानों के आगे लगाएंगे पोस्टरबैनरसभी मार्केट व्यवसाय संघ ने यह निर्णय लिया कि वह अपने दुकान के आगे मतदान करने की अपील का एक बैनर लगाएंगे। डिजिटल मार्केटिंग के तहत 7 मई को मतदान करने के लिए अपील करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि उनके अधीनस्थ काम करने वाले स्टॉफ यदि वोट करके आते हैं, तो उन्हें अगले दिन सम्मानित करेंगे। ये व्यापारी संघ हुए शामिलभोपाल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के अलावा एमपी होटल एसोसिएशन भोपाल, होटल एंड रेस्टोरेंट, मिष्ठान विक्रेता संघ, प्लायवुड एवं हार्डवेयर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टीम मर्चेंट एसोसिएशन, भोपाल आॅटोमोबाइल एसोसिएशन, रेडिमेड होजरी वस्त्र व्यवसाय संघ, इलेक्ट्रिकल मर्चेंट, प्लायवुड संगठन हमीदिया रोड, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, भोज इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, भोपाल प्राइवेट कोचिंग वेलफेयर एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी संघ, टिंबर संगठन, लघु उद्योग भारती, महाराणा प्रताप व्यापारी उत्सव समेत कई संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।