LATEST NEWS

कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार: दो दिन बाद महसूस होगा कश्मीर की बर्फबारी का असर

Get ready for harsh winter: Effect of snowfall in Kashmir will be felt after two days भोपाल। राजधानी में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट रही। इससे बुधवार-गुरुवार की रात जनवरी की सबसे सर्द रात दर्ज हुई। रात का पारा 10.6 डिग्री रहा, जो इस साल जनवरी में सबसे कम न्यूनतम पारा है। शहर में तीन दिन से न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट हो रही है। अब भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ेगा। कश्मीर में हो रही बर्फवारी का असर दो से तीन दिन में मप्र के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया जाएगा। मंगलवार को पारा 11.4 डिग्री था, जो बुधवार को 11 और गुरुवार को 10.6 डिग्री रहा। साथ ही पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट रही। भोपाल में दिन का पारा 1.6 डिग्री गिरकर 24.3 डिग्री रहा। प्रदेश के उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा, खजुराहो में 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट रही। खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर और टीकमगढ़ में सीवियर कोल्ड डे रहा, जबकि सीधी और सतना में कोल्ड डे रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक दो दिन में रात के तापमान में दो डिग्री तक और गिरावट होगी। प्रदेश में सबसे सर्द दिन खजुराहो में पारा 13.5 डिग्री और रात का दतिया तथा नौगांव में 5.6 डिग्री पर रहा है।कश्मीर में बर्फवारी का होगा असर:मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अब कश्मीर में बर्फवारी शुरू हो रही है। उत्तरी हवाओं के साथ इसका असर मप्र तक महसूस होगा। इसके लिए अभी कुछ समय लगेगा। उम्मीद है कि दो से तीन में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। दो दिन में भोपाल सहित कई जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। भोपाल में रात का पारा 7 से 8 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट के कारण कड़ाके की सर्दी शुरू होगी।दिन के पारे में कहां कितनी गिरावट:श्री शुक्ला के अनुसार गुरुवार को हवाएं कुछ हिस्से में उत्तरी और उत्तर पूर्वी रहीं हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट रही है। विशेषकर पूर्वी मप्र के छिंदवाड़ा, उमरिया, सिवनी, खजुराहो, नौगांव, ससतना, सागर, टीकमगढ़, रीवा, जबलपुर, सतना, मंडला, मलाजखंड आदि जिलों में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरा है। इन जिलों में अभी और गिरावट होगी। भोपाल में भी सर्द हवाओं का असर बढऩे से दिन और रात के तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे शहर में तेज सर्दी की उम्मीद है।

आमजन के जीवन में बदलाव लाने और नई पीढ़ी को संस्कारित करना मप्र सरकार की प्राथमिकता

It is the priority of Madhya Pradesh government to bring change in the lives of common people and to educate the new generation. भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचें थे। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चूंकि भगवान श्रीकृष्ण के प्रबल अनुयायी हैं और बिहार में यादव समाज की संख्या अच्छी खासी है। पटना में मुख्यमंत्री श्री कृष्ण चेतना विचार मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्रसंगों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की पहल के साथ ही नई शिक्षा नीति में सनातन संस्कृति का समावेश हमारा संकल्प है। मप्र में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है। इस पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना के गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हजारों साल से मध्यप्रदेश और बिहार का रिश्ता हैमुख्यमंत्री ने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली बिहार आकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। ऐसी पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं। यह भगवान महावीर स्वामी की धरती है, जिससे बिहार की पहचान है। साथ ही सम्राट अशोक की भी धरती है। सम्राट अशोक का मप्र उज्जैन से खासतौर पर अलग तरह का रिश्ता रहा है। हजारों साल से मध्यप्रदेश और बिहार का रिश्ता है। आज के इस दौर में लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की भूमिका बहुत बड़ी है। हमें प्रदेश और देश की सेवा के साथ-साथ भारत का मान दुनिया में बढ़े उस दिशा में हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यही तो हम हजारों से साल से करते आए हैं और यही हमारा कर्तव्य भी है। परमात्मा ने हमें जहां जिस जगह जन्म दिया है एक अनूठा संयोग हमारे साथ जुड़ता है।

कमलनाथ ने कांग्रेस की सेवा अपने यौवनकाल की शुरुआत से ही की थी, कांग्रेस

Kamal Nathji had served Congress since the beginning of his youth. भोपाल: विधान सभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ की वजह से हम एमपी में चुनाव हार गए हैं। साथ ही उनपर बीजेपी से सांठ गांठ के आरोप लगाए थे। आलोक शर्मा ने यह भी कहा था कि कमलनाथ के घर ईडी और सीबीआई क्यों नहीं पहुंचती है। उन्होंने कहा था कि मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के सामने अपनी बात रखूंगा। उनके इस बयान पर दो सप्ताह तक पार्टी चुप रही थी। यह मामला जब तूल पकड़ने लगा तो कांग्रेस पार्टी एक्टिव हुई है। इंदिरा गांधी के वक्त से ही वे भारत के नवनिर्माण अभियान के साथ जुड़े हैं। संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधीजी के साथ वे कंधे से कंधे मिलाकर डटे हुए हैं।जब भाजपा सरकारी एजेंसियों के साथ संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने पर आमादा है, तब कमलनाथ ही हैं, जिनके निर्विवाद नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर 2018 में मध्य प्रदेश से भाजपा के किले को ढहाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया। अब भी कई लोग कमलनाथ जैसे कांग्रेस के आधारभूत स्तंभों के खिलाफ भाजपाई षड़यंत्र के शिकार हो जाते हैं। AICC ने ऐसे ही षड़यंत्र के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कमलनाथजी की निष्ठा का सम्मान किया है। जब भाजपा अपनी सारी सरकारी एजेंसियों के कंधों पर हथियार रखकर संपूर्ण विपक्ष को उखाड़ने और खत्म करने पर आमादा हो, तब भी कमलनाथ अपने तजुर्बों के साथ पार्टी वर्करों के साथ खड़े हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने आईएएस अनय द्विवेदी पर लगाया जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप

Union Minister of State Kulaste accused IAS Anay Dwivedi of insulting him with caste based words. भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी से नाराज हैं। उन्होंने द्विवेदी के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिकायत दर्ज कराई है। कुलस्ते का आरोप है कि द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से उनके एक रिश्तेदार अधिकारी को जाति सूचक प्रताड़ित किया है।प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मुखर हो रही है। पहले शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, उसके बाद देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार और अब एक आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। अनय द्विवेदी वर्तमान में पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते का आरोप है कि उनके बहनोई अशोक धुर्वे, जो पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं, को अनय द्विवेदी ने जाति सूचक शब्द कहे और अपमानित किया।कुलस्ते का कहना है कि द्विवेदी ने अशोक धुर्वे के लिये यहां तक कहा कि अब तो फग्गन सिंह चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा दो। अनय द्विवेदी के इस व्यवहार से मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते काफी नाराज हैं और उन्होने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है। इतना ही नहीं, कुलस्ते ने तो यहां तक कहा है कि हमारे आदिवासी वर्ग के भाइयों के समर्थन के चलते सरकार बनी है और खुद केंद्र सरकार उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग ठीक नहीं। फग्गन ने यह भी कहा कि द्विवेदी जैसे अधिकारियों की जगह फील्ड में नहीं बल्कि दफ्तर में होनी चाहिए। अब इस मामले में सरकार क्या कार्रवाई करेगी, यह देखने वाली बात है। लेकिन यह बात तो सही है कि मोहन यादव की सरकार बनने के साथ-साथ अब अधिकारियों की बदमिजाजी की शिकायतें भी तेजी के साथ सार्वजनिक हो रही है और सरकार की उनपर की जा रही कार्रवाई से अब अधिकारी भी संयमित भाषा पर जोर दे रहे हैं।

पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 , मतदाताओं के नाम जोड़ने बैठक का हुआ आयोजन ।

Revision program 2024, meeting organized to add names of voters. आमला। पुनरीक्षण विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 130 अंतर्गत आमला क्षेत्र के बीएलओ सुपर वाइजर को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत पात्र मतदाता के नाम जोड़ने ,मृतक मतदाता के ,दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाए जाने की करवाही की समीक्षा की गई साथ हाईस्कूल,कालेज ,आई टी आई में 18 वर्ष आयु वाले मतदाताओं से संपर्क कर नाम जोड़े जाने पर विशेष ध्यान दिया जाकर नाम जोड़े जाने पर चर्चा कर बैठक का समापन किया गया ।

ग्रामीणों को जांच का आश्वासन देकर भूले साहेब , जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्यवाही

Bhoole Saheb forgot to assure the villagers of investigation, but is not taking responsible action. आमला । सरकार की मंशा है की अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं हो या फिर उनकी कोई शिकायत सभी निर्धारित तय समय सीमा में पूर्ण कर आमजन की समस्याओं का निराकार सक्षम अधिकारियों द्वारा कर उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने जनपद स्तर पर सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति भी सरकार द्वारा की गई है। अगर जिम्मेदार विभाग प्रमुख एवं उनके मैदानी अमले की कार्यप्रणाली पर नजर डाली जाए तो आमला में सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कार्य होता नजर आ रहा है। जीस बात को लेकर ग्रामिंजनो में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों की समस्या से जुड़ा ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरन्या में प्रकाश में आया है।शिकायतकर्ता ग्राम हरन्या दिनेश यदुवंशी, रमेश, हेमराज यदुवंशी, श्याम यदुवंशी, संतोष यदुवंशी ने बुधवार जिला कलेक्टर बैतूल के नाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से बताया हमारे द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला को पूर्व में दिनांक 30/11/2023 एवं अन्य आवेदन पत्रों व मौखिक शिकायत ग्राम पंचायत हरन्या में व्याप्त अनिमित्ताओ की की गई। शिकायत पर सी ई ओ द्वारा जांच का आश्वासन भी दिया गाय बावजूद लगभग दो माह में भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायत कर्ता दिनेश यदुवंशी ने कलेक्टर से ग्राम पंचायत हरन्या में व्याप्त अनिमित्ता की प्रेषित ज्ञापन अनुसार बिंदुवार जांच की मांग की है।ऐ ई से जांच कराने दिया था आश्वासनशिकायत कर्ता दिनेश यदुवंशी ने बताया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला द्वारा पूर्व में मिली शिकायत पर ए ई स्तर के अधिकारी से जॉच का आश्वासन दिया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी जांच दल ग्राम हरन्या पहुंचा और न ही किसी प्रकार की जांच आज दिनांक तक हो सकी । शिकायत कर्ता ने बताया ग्राम में विभिन्न मदो से कार्य कराए गए है। जो कार्य गुणवता विहीन है। खास बात तो यह है की कुछ कार्य सिर्फ कागजों पर पूर्ण हुए है। एवं राशि का आहरण कर लिया गया। उन्होंने पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच की कार्यप्रणाली पर भी आवाज उठाई है। जांच नहीं होने पर शिकायत कर्ता द्वारा आंदोलन के लिए बाध्य होने की बात कहीं है। हमारे प्रतिनिधि द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला से इस संबंध में चर्चा करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया वहीं कार्यालय पहुंच चर्चा करनी चाही गई तो कार्यालय में भी वे मौजूद नहीं मिले।

साहू समाज द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम किया

Haldi Kumkum program organized by Sahu Samaj आमला।।साहू समाज की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न किया।आमला नगर की सभी साहू समाज की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।कार्यक्रम बोडखी बाजार में मनोहर साहू के भवन में हुआ।जिसमे दुर्गा अनिल साहू,आशा विजय साहू द्वारा सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना कर हल्दी कुमकुम भेट की गई।

ग्राम रोजड़ा में जरूरतमंद लोगों को कंबल का किया वितरण

Blankets distributed to needy people in village Rojda आमला । लायंस इंटरनेशनल, आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आज सभी सदस्य आमला के ग्राम रोझड़ा पहुंचे, कड़कड़ाती ठंड से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है वही गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल आदि की आवश्यकता महसूस हो रही है।इसी के मद्देनजर लायन्स क्लब आमला सार्थक ने पहल करते हुए ग्राम रोजड़ा पहुंचकर जरूरत मंद लोगो को कम्बल आदि बांटे। यहां उन्होंने लोगों को कंबल और बच्चों को बिस्किट वितरित किए और उनके स्वास्थ्य ,काम काज, दिनचर्या और स्वच्छ्ता के संबंध में बात की, लायन सदस्यों ने सभी ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छ्ता का महत्व समझा कर तम्बाखू, धूम्रपान व शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा, इस अवसर पऱ लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु ने बच्चों को किताबें, पेन, पेन्सिल भेंट कर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि बड़े सपने पुरे करने का रास्ता पढ़ाई और परिश्रम से ही पूरा होगा । इस अवसर पर लायन डॉ. मुकेश वागद्रे ने कुछ ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि वे अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहें और जरूरत पड़ने पर आमला के शासकीय अस्पताल आकर अपना निशुल्क इलाज कराएं! अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने ग्रामीणों को लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का परिचय देते हुए सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया ! लायन जयंत सोनी, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन पी.आर.ओ. विनय साहू, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने और प्रकृति के सान्निध्य के फायदे बताए! लायंस आमला सार्थक के सभी सदस्यों का आज के सेवा कार्य में उल्लेखनीय सहयोग रहा! जिसमें लायंस आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल, पी. आर. ओ. लायन विनय साहू, लायन जयंत सोनी, लायन डॉ मुकेश वागद्रे, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु, सचिव लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे।

शिवराज के साउथ दौरे का दूसरा राउंड 

Second round of Shivraj’s South tour केरल के दौरे पर जाएंगे और लोकसभा बैठकों में होंगे शामिल भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब साउथ इंडिया में बीजेपी को मजबूत करने के अभियान में जुट गए हैं। बीजेपी ने उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों की जिम्मेदारी दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 18 और 19 जनवरी को केरल के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, और कोच्चि, कोट्टयम और पाला में वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों, मंदिरों में स्वच्छता अभियान और बीजेपी की लोकसभा स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान तेलंगाना के दौरे पर जा चुके हैं।  9-10 जनवरी को तेलंगाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शिवराज तेलंगाना के हैदराबाद, करीम नगर और वारंगल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुके हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अगले हफ्ते तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु के तीन-चार जिलों में जाएंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बीजेपी के कार्यकतार्ओं की बैठकें भी लेंगे।

20 जनवरी से हटेगा भोपाल का BRTS कॉरिडोर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

Bhopal’s BRTS corridor will be removed from January 20, CM Mohan Yadav gave instructions सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश भोपाल ! सीएम यादव ने कहा कि यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है. जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा. राजधानी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके बीआरटीएस (BRTS) को हटाने का काम 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल को बीआरटीएस से मुक्त करने के फाइनल प्लान पर चर्चा की.उन्होंने कहा कि जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाए. यहां बताते चलें कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से कर रहे थे. नई सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का आदेश दे दिया था. आज बुधवार (17 जनवरी) को भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी के बीआरटीएस कॉरिडोर (BRTS) को हटाने के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में तय किया गया कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा. तय समय सीमा में होना चाहिए हटाने का काम’सीएम यादव ने कहा कि यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है. जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा. जन सुविधा को देखते हुए कॉरिडोर हटाने का कार्य रात में हो. पुलिस से समन्वय करते हुए इस संपूर्ण अवधि में शहर में सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बीआरटीएस हटाने का काम तय समय सीमा में होना चाहिए. 15 साल पहले 360 करोड़ रुपए किए थेयहां बताते चले कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तब के सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने साल 2009 में बीआरटीएस (Bus Rapid Transit System) कॉरिडोर के लिए निविदाएं जारी की थीं. साल 2011 में एक संशोधित डीपीआर (DPR) के बाद इसे मंजूरी दे दी गई. इसके बाद 27 सितंबर 2013 को बीआरटीएस का काम पूरा हुआ. इसमें मिसरोद से लेकर संत हिरदाराम नगर (पूर्व में बैरागढ़) तक 24 किलोमीटर के कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया गया. शिवराज सरकार ने इस प्रोजेक्ट में करीब 15 साल पहले 360 करोड़ रुपए खर्च किए थे.

राम मंदिर आंदोलन में पंढरी डोंगरे का रहा अमिट योगदान,

हरिप्रसाद गोहे आमला। आज जहाँ पूरे देश ही नही बल्कि समूचे विश्व मे रामलला के मंदिर में विराजमान होने वाले आयोजन की तैयारी के जश्न में लोग डूबे हुए है । वही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े उन लाखों लोगों के सपने भी आज पूरे हो रहे है । उन्ही सौभाग्य साली लोगो मे आमला के कार सेवक पंढरी डोंगरे भी है । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सोचकर ही पंढरी डोंगरे के झुर्रियों से भरे चेहरे में खुशियों की लालिमा अलग ही चहक उठती है। आमला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाबरबोह के निवासी पंढरी डोंगरे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े थे और उस समय उनकी उम्र 42 वर्ष की थी जोश और जुनून के साथ अपने ग्राम के दो साथी शंकर पवार और रमेश के साथ जय श्री राम के नारे के साथ दो जून की रोटी बांधकर निकल पड़े। 27 अक्टूबर 1990 की सुबह गांव से अयोध्या के लिये कूच किये मुलताई स्टेशन पर मुलताई के विधायक मनीराम बारंगे पहले से ही अपने कुल 44 लोगो के साथ उपस्थित थे पंढरी डोंगरे भी अपने दोनो साथियों के साथ उनके साथ चल पड़े कुल 47 कार सेवक रवाना हुए। दक्षिण एक्सप्रेस से दल रवाना हुआ ! बैतूल पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ ने सेब अंगूर आदि फलों के बक्से इनके साथ रखवा दिए ताकि भोजन पानी की कोई कमी न रहे वैसे रास्ते मे पड़ने वाले स्टेशनों पर भी लोग खाने पीने की वस्तुएं देते जा रहे थे। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर कारसेवकों को रोक दिया गया क्योंकि उस समय वहां मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी की सरकार कार सेवकों पर सख्त थी । इनके दल को झांसी में ही उतार लिया गया। और इन्हें जबरजस्ती ट्रेन में बैठाकर वापस इटारसी रवाना कर दिया गया। इटारसी पहुंचकर घर वापस जाने का तो मन नही था क्योंकि मन मे तो राम जी का कार्य का जोश था सो पुरे दल ने सोचा कि पुनः अयोध्या की ओर चलते है ऐसा सोचकर उ प्र जाने वाली ट्रेन में फिर से सवार हो गए इस बार झांसी की ओर का मार्ग न चुनकर सतना से जाने वाला मार्ग चुना ओर सतना वाली ट्रेन में बैठ गए। अगले दिन सतना उतर कर फिर दूसरे रास्ते से उ प्र की ओर चलने की सोची यहां से उ प्र का क्षेत्र आगे से शुरू हो जाता है। फिर से उ प्र सरकार उन्हें पकड़कर वापस न लौटा दे इसलिये आगे दल ने पैदल ही चलने का मन बनाया और सतना से पैदल ही चल निकले। उ प्र की सीमा में 17 किलोमीटर प्रवेश करते ही मिर्जापुर कस्बे में पहुंचे यहाँ एक हैंडपंप  पर सभी ने हाथ मुंह धोया और जो कुछ था उससे पेट भरा वहां पर एक घर के तीसरे मंजिल पर से एक महिला उन्हें देख रही थी उसने उन्हें रुकने का इशारा किया और उनके पास आई कहने लगी कि आप लोग रुको मेरे पति भाजपा के अध्यक्ष है मैं तुम सबके रुकने का प्रबंध करती हु तब तक मेरे पति आ जाएंगे। लेकिन सभी ने महिला को धन्यवाद देकर पैदल आगे की ओर बढ़ने का मन बनाया। मुख्य मार्ग से आगे बढ़ रहे थे कि रास्ते पर पुलिस न रोक लिया हम लोग भी उत्साह में थे तो जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने लगे पुलिस ने हल्का सा बल प्रयोग किया तो हम और जोश में आ गए और वहीं मजिस्ट्रेट की जीप उत्साही कार सेवकों ने पलट दी।तब तो पुलिस और गुस्से में आ गई और अधिक पुलिस बल बुलाकर हम सभी को गिरप्तार कर लिया हम सभी पर भा द वि की धारा 107, 116,151 के तहत धारा लगाई गई। फिर पुलिस बस बुलाकर रात में ही अज्ञात जगह की ओर रवाना कर दिया। 31 अक्टूबर 1990 की सुबह जब हमारी बस रुकी तो हम उ प्र के जौनपुर जिले में पहुंचे थे यहां से हमे जिला जेल ले जाया गया वहां पर बहुत से कार सेवक पहले से ही गिरफ्तार थे। उन कारसेवकों का नेतृत्व म प्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे थे। वहां हम सभी शिवराज सिंह चौहान के साथ रहे सुबह शाम हम सभी साथ बैठते और आगे क्या करना है उसकी चर्चा करते।शिवराज जी ने जेलर से कहकर वहाँ एक टी वी की व्यवस्था भी करवा दी थी कि देश का समाचार भी मिलता रहे।जेल में भी खूब उपद्रव चलता रहा जय श्री राम के नारे गूंजते थे अंततः 7 नवम्बर 1990 को हम सब को रिहा कर दिया गया और यह कह कर की वापस अपने घर चले जाओ। जेल में रहने का प्रमाण पत्र भी जेलर ने दिया। हमे बसों में भरकर काशी पहुंचा दिया गया। यहाँ जय श्री राम का नारा लगाते हुए हमें फिर उ प्र की पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़कर थाने लाया गया।वहाँ पुलिस अधिकारी बहुत सख्त था उसने कहा कि इनको जेल भेज दो। ऐसा कहकर वो थाने से चले गए। किस्मत से वहाँ थाने में एक शर्मा सब इंस्पेक्टर पदस्थ थे जो मूलतः होशंगाबाद म प्र के रहने वाले थे। उन्होंने हमें समझाया कि तुम अपने आप को कार सेवक मत बताना कहना कि हम गंगा स्नान के लिये काशी आये है नही तो तुम सभी को तीन माह के लिये जेल भेज दिया जाएगा। हमने उसकी बात मानी और हम सभी को रिहा कर दिया गया। भारी मन से हम सभी काशी से इलाहाबाद,मैहर होते हुए आमला पहुंचे। अयोध्या तक तो नही पहुंच सके किंतु मन मे रामकाज का जो जज्बा था वो बरकरार रहा। आज 75 वर्ष की उम्र में रामलला का भव्य मंदिर बनते देख रहे है तो मन को प्रसन्नता हो रही है ऐसा लग रहा है कि हमारी यात्रा अब पूर्ण हुई है।22 जनवरी हमारे जीवन का सबसे सुखद दिन होगा।(जैसा पंढरी डोंगरे ने बताया वैसा ही उल्लेख है)

तुलसी, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों के लिए औषधि

Tulsi, very beneficial for health, medicine for many diseases भोपाल ! क्या आप जानते हैं कि तुलसी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी की पत्तियां आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक हैं. सर्दी के मौसम में ज्यादातर घरों में तुलसी का उपयोग कभी चाय में तो कभी-कभी काढ़े के रूप में किया जाता है. सर्दी में तुलसी का सही विधि से उपयोग किया जाए, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं !तुलसी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, जिंक प्रॉपर्टी होती है, जो आपको अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है. एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मददगार है. सर्दी-जुकाम, सूखी खांसी, बलगम खांसी में भी तुलसी के पत्तों का रस लाभदायक होता है. साइनस की समस्या में लाभदायक तुलसी तुलसी के पत्ते साइनस की समस्या में भी लाभकारी हैं. यदि किसी मरीज को साइनस की दिक्कत है, नाक बंद रहती है या बार-बार छींक आती है, तो तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसकी कुछ बूंदें डायरेक्ट नाक में डालने से नाक का सारा बलगम निकल जाता है और आपको साइनस की समस्या में राहत मिलती है. नाक में डायरेक्ट तुलसी की बूंदें अप्लाई करने से यदि तेज जलन होती है, तो इसे थोड़ा पानी के साथ डाइल्यूट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है. छोटे बच्चों को शहद में मिलाकर दें तुलसी का रस सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, नाक बंद जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं और इन मौसमी बीमारियों का असर सबसे पहले छोटे बच्चों पर दिखाई देता है. यदि आपके भी 5 से 15 साल के बच्चे को सर्दी-जुकाम हो रहा है, तो आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर थोड़ा-थोड़ा बच्चों को पिलाने से सर्दी-जुकाम की समस्या खत्म हो जाती है.

मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet meeting concluded, these proposals approved भोपाल ! सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई , बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में आज इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। वही तय किया गया कि सभी मंत्री अपने गृह जिले में 26 जनवरी को झंडा वंदन करेंगे। कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मोहन सरकार का बड़ा ऐलान चित्रकूट बनेगा धर्म नगरी

Mohan government’s big announcement, Chitrakoot will become a religious city चित्रकूट ! मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा की – ‘मध्यप्रदेश सरकार द्वारा श्री राम वन गमन पथ के विकास के लिए चरणबद्ध योजना को अमल में लाया जाएगा।’मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, ‘मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। यहां श्री राम वन गमन पथ के विकास के लिए चरणबद्ध योजना को भी अमल में लाया जाएगा।’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पथ को सभी स्थानों व सड़क से जोड़ा जाएगा, जहां से भगवान राम गुजरे थे। विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक: चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यहां विभिन्न मेले, दिवाली, और अमावस्या मेला आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदर्शनी लगेगी। इस बैठक में, अमरकंटक में प्रसाद योजना, चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, और बृहस्पति कुंड के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल थे।चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का एलान करते हुए, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिवाली और अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगेगी, जिससे स्थानीय आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। चित्रकूट में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का विकास करके, सरकार ने इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने का दृष्टिकोण रखा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट को अयोध्या जैसा बड़ा धार्मिक स्थल बनाने का बड़ा एलान किया है। जहां जहां से भगवान् राम वन के के लिए गुजरे थे उस पथ को मध्यप्रदेश सरकार ने राम वन गमन पथ बनाने का एलान किया है।

निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क एवं पुल , छात्र/छात्रा परेशान

Road and bridge left incomplete after construction work started, students upset उमरिया । मझगवा मोड़ से ग्राम ददरौड़ी गांव तक जाने वाली सड़क तथा पुल का अधूरा कार्य छात्राओं एवं आम जन की समस्या बढ़ा रहा है। यह सड़क ग्राम ददरौडी की है। जिस पर निर्माण कार्य करीब  1 वर्ष पहले शुरू करवा दिया गया था, लेकिन अब तब इसे पूरा नहीं करवाया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों एवं छात्राओं में रोष है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। स्कूली छात्राओं का कहना है कि मझगवा मोड़ से ग्राम ददरौड़ी जाने वाली सड़क खस्ताहाल थी। जिससे हमें स्कूल जाने मे इस रोड से गुजरने में परेशानी हो रही है। करीब 1 वर्ष पूर्व पुल एवं सडक का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाना था निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब यह निर्माण कार्य भी तब से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार यहां रोड मे मिट्टी डाल कर आगे का कार्य करना ही भूल गया। जिससे अब सड़क से गुजरना और अधिक मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं उडऩे वाली धूल मिट्टी से न केवल राहगीर परेशान है बल्कि छात्र छात्राओं का आना जाना रोज का बना रहता है जिससे परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ददरौडी से उमरिया जाने के लिए लोग अक्सर इस सीधे मार्ग का प्रयोग करते हैं। अधिकारियों की अनदेखी व सुस्त रवैये से यह सड़क भी लोगों के प्रयोग लायक नहीं है। वहीं मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों में रोष भी है। वही पर छात्राओं का कहना है की जल्द से जल्द रोड निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाये ताकि हम सुगमता के साथ स्कूल पहुंच सके!

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet