Food safety officials took action on the collector’s orders and sent samples to Bhopal for testing.
- ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रख आमला में प्रशासन ने की खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 8 सैंपल लिए ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के आदेश एवं अभिहित अधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया के निर्देशन में बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन बैतूल की टीम ने आमला शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशि भारतीय एवं पुरुषोत्तम भंडुरिया ने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जियान जूस सेंटर से पाइनएप्पल शेक, मैंगो शेक, एपी फिज और चेंज कैफीनेटेड ड्रिंक के नमूने लिए।

वहीं सोनम जूस सेंटर से बनाना शेक, पाइनएप्पल शेक, कोका कोला एवं थम्सअप कैफीनेटेड ड्रिंक के सैंपल संग्रहित किए गए। इस दौरान कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं बताया गया लिए गए नमूने की जांच उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएंगी उक्त कार्यवाही आमला में सतत जारी रहने की बात भी अधिकारियों ने कही है।









