A huge Chunari Yatra was taken out in Bordehi on the occasion of Mata Shakti Jayanti, a grand event was organised by the Sen community.
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बोरदेही। सूरे परिवार की आराध्य देवी माता शक्ति की आठवीं जयंती सेन समाज संगठन बोरदेही द्वारा श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बोरदेही में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान माता की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से जयकारों के साथ गुजरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर सेन समाज जिला अध्यक्ष राकेश सूरे मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेश सुरे पत्रकार आमला,अनिल सूरे, ललित सूरे, मुकेश सूरे, विजय सूरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और परंपरा को मजबूत करते हैं। समापन प्रसादी वितरण और समाजजनों के सम्मान के साथ हुआ।










