A group of pilgrims has set out from Amla for Amarnath to seek the blessings of Baba Barfani.
- नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षित यात्रा की भोलेनाथ से की प्रार्थना।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। बाबा बर्फानी के दर्शन करने आज गुरुवार तीर्थ यात्रियों का जत्था आमला नगर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ प्राप्त जानकारी अनुसार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आमला से पवित्र अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए स्थानीय तीर्थयात्रियों का आज नगर पालिका परिषद आमला के अध्यक्ष ने भावभीनी विदाई दी। अध्यक्ष ने सभी यात्रियों को फूल-माला पहनाकर, तिलक लगाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

यात्रा में शामिल प्रमुख तीर्थयात्री: सुनील उइके, रूपनारायण छेरकी, राजेश देशमुख, प्रकाश देशमुख, राकेश टिटवारे, निखिल कीरोदे, संजय टिकारे, राहुल भागबोले, कमल डांगे, अनिल छेड़की, पिंटू भगत, कृष्ण यादव, संजय देशमुख, प्रमोद सेठिया, राहुल सावनेर, गुड्डू देशमुख, डैनी ठाकुर।आदि शामिल है।

यात्रियों को विदा करने बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। नितिन गाडरे, रवि घाणेकर, उमेश देशमुख, ललित तयवड़े, सतीश वराठे, गुड्डू वर्मा, रोशन साबले, विनोद नागले, लक्ष्मण वाघमारे, निक्की टिकारे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी यात्रियों की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सफल हो ऐसी कामना की।
यात्रियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए नगर पालिका और नगरवासियों का आभार जताया।









