‘Namaste Day’ was celebrated with enthusiasm in Municipal Council Amla.
- स्वच्छता मित्रों को सुरक्षा किट वितरित, कार्यों की सराहना।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर पालिका परिषद आमला में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों और सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , उपयंत्री योगेश अनेराव, स्वच्छता सभापति श्रीमती दीक्षा मयूर सूरजेकर एवं स्वच्छता प्रभारी ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किटें स्वच्छता मित्रों को वितरित कीं।
वक्ताओं ने नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की और सभी से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










