Congress staged a protest against the arrest of Rahul Gandhi and lathicharge on students, submitted a memorandum to the President.
आमला शहर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की,निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के आदेश पर शुक्रवार को आमला शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन कर रहे थे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंपकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और दिल्ली में छात्रों पर हुए दुर्व्यवहार एवं बल प्रयोग की कड़ी निंदा की।

शोपे ज्ञापन में कहा गया है कि दो दिन पहले राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी और दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार एवं बल प्रयोग से देश का हर नागरिक आहत हुआ है। इसी कारण पूरे देश में कांग्रेस और छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है।

कांग्रेस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि:
राहुल गांधी प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
दिल्ली में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए।
प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री छात्रों की समस्याओं के समाधान में विफल रहने पर तत्काल त्यागपत्र दें। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रुप से ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी,शहर कांग्रेस प्रभारी शाबिर शाह,पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,छन्नू बेले,अनिल उइके,रेखा कनोजिया,पार्षद खुश्बू अतुलकर,रेखा भारखे,किरण जैसवाल,कोषाध्यक्ष मदन साहू, उपाध्यक्ष कमलेश माकोड़े,गणेश धोमने,दिलीप ढोमने,हरिप्रसाद गोहे,महासचिव यशपाल ठाकुर,बंटू बेले,वीरेंद्र बर्थे,प्रमोद सेठिया,किसन साजने,
राजेश राठौर,विजय सोनू बछले,रशीद खान,सेलंद्र खातरकर, बंटी सोनी,ओमप्रकाश शेषकर,रमजान खान,आबिद खान,सलीम खान,भूपेंद्र बेले,संजय सोलंकी,रमेश प्रजापति,अमित सोनी,राजेश शुरे,नितिन सातनकर, तोफिक खान सहित अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें।










