LATEST NEWS

बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

Major action by Bordehi police: Accused arrested with a country-made pistol and two live cartridges. हरिप्रसाद गोहेआमला/बोरदेही। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले भर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, दिनांक 24 सितंबर की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बांगा निवासी झाडू यदुवंशी अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने तत्काल मोरखा रोड ग्राम बांगा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार एवं कारतूस विधिवत जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 17,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:झाडू पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बांगा, थाना बोरदेही।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, भगवानदास जावरे, शशिकांत आरसे एवं आरक्षक चालक किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मना रासेयो का 57वां स्थापना दिवस।

The 57th Foundation Day of the was celebrated with great enthusiasm at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College. हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल। स्थानीय डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में बुधवार 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का 57वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को रासेयो में अनुशासन में रहते हुए राष्ट्र की सेवा करने पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक जगदीश उइके ने रासेयो की स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश पटैया ने विद्यार्थियों को रासेयो के आदर्श वाक्य “स्वयं से पहले आप” की भावना को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्रा इकाई के विद्यार्थियों ने अपने शिविर के अनुभव साझा किए तथा रासेयो के गीतों एवं नारों से पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुनीता सोलंकी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. जगदीश पटैया ने किया। इस अवसर पर प्रो. लोकेश झरबडे, डॉ. माधुरी धोटे, लाइब्रेरियन सतीश बागड़े, क्रीड़ा अधिकारी दीपक हातिया, डॉ. पंचम सिंह कवड़े, राजा अतुलकर, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख, अभय ढिंढोरे, श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती पूजा दवंडे, श्रीमती अंजीर दावड़े, श्रीमती यश्वी कहार, दीपक कारले, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती मीनाक्षी भोपते, भूपेंद्र चौकीकर, जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी का सबब, जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर ग्रामीण।

Incomplete road construction becomes a cause of trouble, villagers forced to travel by risking their lives. हरिप्रसाद गोहे आमला/बरसाली/बैतूल। बैतूल-बांसखापा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बीते पांच वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन आज दिनांक तक भी वह पूर्ण होने की बाट जोह रही है। आमला को बैतूल विधानसभा से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है, जिसका बरसाली में करीब 200 मीटर का पैच वर्षों से अधूरा पड़ा है। 5 साल से अधूरा पड़ा है 200 मीटर का हिस्सा। आमला से बरसाली होकर बैतूल जाने वाली सड़क का निर्माण पिछले 5 वर्षों से अधूरा है। ग्राम बरसाली के निकट करीब 200 मीटर का एप्रोच रोड आज तक नहीं बना है। वर्तमान में इस कच्चे हिस्से में चिकनी मिट्टी होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। आला अधिकारियों से गुहार के बाद भी नहीं हुई सुनवाई। क्षेत्रवासी एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों द्वारा लंबे समय से जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक आला अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक पूर्ण होगा अधूरा बरसाली सड़क निर्माण कार्य। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। प्राप्त जानकारी अनुसार अधिवक्ता पं. राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा 22/09/2026 को तहसीलदार आमला के माध्यम से श्रीमान आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं श्रीमान अनुविभागीय दण्डाधिकारी आमला / श्रीमान तहसीलदार आमला के द्वारा कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासन द्वारा ठेकेदार को समय सीमा दी गई थी, किंतु समय सीमा निकलने के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हुआ, जो प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन में कलेक्टर बैतूल को निर्देशित कर ग्राम बरसाली के निकट अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से अधिवक्ता पं. राजेन्द्र उपाध्याय, मोहम्मद शफी खान वकील, रवि शंकर पटवारी, दिनेश सोनी, हिरमन नागपुरे, अनिल सोनी, यशवंत चढ़ोकार, चिरौंजी लाल सोलंकी, कमल सोनी आदि मौजूद रहे।

8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब?

Questions on administrative accountability after the death of 8 devotees, when will action be taken against the responsible officers? बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल, नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की संवाददाता चंदा कुशवाहा  नलखेड़ा, आगर-मालवा। मां बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में कार बहने से 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद अब मामला प्रशासनिक जवाबदेही के सवाल पर आ गया है। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की जान गई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है तथा प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेज बारिश और जलप्रवाह की संभावित स्थिति के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी बैरिकेडिंग, मार्ग नियंत्रण और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती क्यों नहीं की गई? स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे से पहले संबंधित मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग को हटाने के संबंध में जिला प्रशासन स्तर से निर्देश दिए जाने की बात सामने आ रही है। यदि ऐसा कोई निर्देश दिया गया था तो उसका आधार क्या था, किस स्तर से निर्देश जारी हुए और उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी, यह जांच का विषय है। नागरिकों की मांग है कि जांच में केवल हादसे के तत्काल कारणों तक मामला सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। विशेष रूप से यह स्पष्ट किया जाए कि बारिश और तेज जलप्रवाह की स्थिति में मार्ग को बंद कराने, बैरिकेडिंग बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित करने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों की थी। तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा जांच में लापरवाही अथवा कर्तव्य में चूक प्रमाणित होने पर तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता, मंदिर परिसर एवं आसपास के मार्गों पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी बैरिकेडिंग तथा बारिश के दौरान खतरनाक जलप्रवाह वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के लिए स्पष्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग भी उठाई गई है। नागरिकों का कहना है कि आर्थिक सहायता अपनी जगह है, लेकिन आठ लोगों की जान जाने के बाद प्रशासनिक जवाबदेही तय होना भी आवश्यक है। यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही अथवा निर्णय के कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होना प्रमाणित होता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि हादसे के बाद राहत और बचाव की कार्रवाई तो हुई, लेकिन हादसा रोकने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की थी, उनकी जवाबदेही कब तय होगी?

विसर्जन घाटों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

विसर्जन घाटों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण। There will be tight security arrangements at the immersion ghats, the Municipal President inspected. हरिप्रसाद गोहे  आमला। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने नपा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रातेड़ा रोड स्थित चंद्रभागा नदी के विसर्जन घाट पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। गाडरे ने कहा कि घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आमला में गूंजी राहुल गांधी की आवाज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण ।

आमला में गूंजी राहुल गांधी की आवाज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण । Rahul Gandhi’s voice echoed in Amla, live telecast of ‘Chhatraon Ki Goonj’ programme was seen. शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में माथनकर लॉन बोड़खी में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद। शहर कांग्रेस आमला के बैनर तले हुआ आयोजन। हरिप्रसाद गोहे  आमला। इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का लाइव प्रसारण आमला में भी किया गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माथनकर लॉन, बोड़खी में लाइव प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित युवा कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। युवाओं की आवाज को मिला मंच। इस अवसर पर युवाओं ने छात्र हितों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों तथा युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले नेता राहुल गांधी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। लाइव प्रसारण के माध्यम से आमला के छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौर में चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। नेताओं ने रखे विचार। आमला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूत मंच मिलना आवश्यक है। छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवाद और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के मार्गदर्शन में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा छात्र हित में निरंतर कार्य करने के लिए आह्वान किया गया है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, पार्षद एवं जिला युकां महासचिव खुश्बू अतुलकर, पार्षद अल्का मानकर, पार्षद अमित हुरमाड़े, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, महासचिव रेखा बारखे, किरण जैसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश दामले, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी, बिल्लू यादव, पूर्व पार्षद ऋषि खातरकर, हेमंत मुन्नू देशमुख, प्रमोद सेठिया,अकरम खान, अशोक हाथिया, दिलीप ढोमने, विजय बछले, दीपक बेले, ओमप्रकाश शेषकर, जीतेश वाईकर, आशू बर्डे, राकेश सोने, विजय सोलंकी, मुकुल बामने, शिखर मालवीय, भूपेंद्र बेले, गोल्डी ठाकुर, सुजल यादव, कमलेश मकोड़े सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

नलखेड़ा में जनप्रतिनिधि और थाना प्रभारी के बीच विवाद का मामला, जनपद सदस्य ने SP को दी शिकायत

Dispute between public representative and police station in-charge in Nalkheda, district member complains to SP संवाददाता: चंदा कुशवाहा  आगर-मालवा (नलखेड़ा)। नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पर ग्राम गुराड़िया निवासी एवं जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 12 के जनपद सदस्य शंकर चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शंकर चौधरी ने 20 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक आगर-मालवा को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मां बगलामुखी मंदिर की यज्ञशाला में हुआ घटनाक्रम शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को मां बगलामुखी मंदिर की यज्ञशाला में शंकर चौधरी मौजूद थे। इसी दौरान थाना प्रभारी शशि उपाध्याय से उनकी बातचीत हुई। चौधरी का आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज की गई तथा उन्हें कथित रूप से मारपीट करने और अंदर डालने की धमकी दी गई। CCTV फुटेज से जांच की मांग शंकर चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटनास्थल पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं और संबंधित फुटेज से पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से CCTV फुटेज को सुरक्षित करवाकर उसके आधार पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जनप्रतिनिधि की गरिमा प्रभावित होने का आरोप शिकायत में शंकर चौधरी ने कहा है कि थाना प्रभारी के कथित व्यवहार से उन्हें मानसिक एवं सामाजिक रूप से आघात पहुंचा है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। लखुंदर नदी में कूदकर जान देने की बात का उल्लेख शिकायत में शंकर चौधरी ने यह भी उल्लेख किया है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं होती है और उनके सम्मान को ठेस पहुंचती है, तो वे लखुंदर नदी में कूदकर अपनी जान देने जैसा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने इस स्थिति के लिए थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को जिम्मेदार ठहराने की बात शिकायत में लिखी है। मामला गंभीर, समय रहते निष्पक्ष जांच की मांग जनप्रतिनिधि द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात शिकायत में लिखे जाने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। यदि विवाद के चलते शंकर चौधरी द्वारा कोई अप्रिय कदम उठाया जाता है, तो यह उनके परिवार के साथ-साथ नलखेड़ा क्षेत्र के लिए भी गंभीर क्षति और चिंता का विषय होगा। ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिकायत में बताए गए तथ्यों और उपलब्ध CCTV फुटेज की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शंकर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

मां बगलामुखी मंदिर नाला हादसा: 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर उतरे लोग; कलेक्टर-एसपी मुर्दाबाद के नारे, तहसीलदार के निलंबन की मांग को लेकर सीएम को भेजा पत्र

Maa Baglamukhi Temple Nala Tragedy: Public outrage erupts following the deaths of 8 devotees; people take to the streets, raising slogans against the District Collector and SP, and a letter is sent to the Chief Minister demanding the suspension of the Tehsildar. संवाददाता : चंदा कुशवाहानलखेड़ा (आगर मालवा)। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के समीप 18-19 सितंबर 2026 की रात उफनते बरसाती नाले में कार बहने से ओडिशा के 7 श्रद्धालुओं सहित कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने शनिवार को मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सामने भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव सहित जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई है। तेज बहाव में बही कार, 3 मासूमों समेत 8 ने तोड़ा दमप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा निवासी श्रद्धालु उज्जैन से किराए की कार (क्रमांक MP 13 AF 7135) लेकर मां बगलामुखी के दर्शन हेतु नलखेड़ा पहुंचे थे। देर रात मूसलाधार बारिश के चलते मंदिर के समीप स्थित बरसाती नाला उफान पर था। पुलिया पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से कार असंतुलित होकर नाले में समा गई।हादसे में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष (चालक सहित) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बचाव दल ने कड़ी मशक्कत कर सभी शवों और क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला।प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा गुस्सा, लगे गंभीर आरोपघटना के बाद स्थानीय रहवासियों और श्रद्धालुओं का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की घोर लापरवाही का परिणाम है। लोगों ने सीधे तौर पर आरोप लगाए कि: तहसीलदार एवं मंदिर सचिव प्रियंक श्रीवास्तव: मंदिर प्रबंधन का दायित्व होने के बावजूद उफनते नाले पर समय रहते आवागमन रोकने, बैरिकेडिंग करने या चेतावनी संकेत लगाने की सुध नहीं ली गई।थाना प्रभारी (TI) शशि उपाध्याय: बारिश के अलर्ट और तेज बहाव के बीच संवेदनशील पुलिया पर सुरक्षा बल या पुलिस जवान तैनात नहीं किए गए। सीएमओ नलखेड़ा: नगर परिषद द्वारा जल निकासी और पुलिया पर सुरक्षात्मक रेलिंग के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।कस्बा पटवारी रामपाल तोमर: जलभराव की स्थिति और संवेदनशील मार्गों की प्रशासनिक निगरानी में शिथिलता बरती गई।(नोट: प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए इन व्यक्तिगत आरोपों की जांच जारी है और इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।)मुख्यमंत्री के नाम पत्र: उच्चस्तरीय जांच और निलंबन की मांग“समस्त स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु, नलखेड़ा” के हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं: पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।जांच पूरी होने तक संबंधित तहसीलदार एवं अन्य प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।घटना से पूर्व प्रशासन को मिली सूचना और उस पर की गई मैदानी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो।लापरवाही प्रमाणित होने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय व वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मंदिर एवं बरसाती नाले के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।मौके पर तनाव, रास्ता खुलवाने के प्रयास जारीस्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए चक्काजाम के चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर डटा हुआ है और आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है तथा ओडिशा स्थित परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आधिकारिक बयान और अंतिम जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है

नलखेड़ा में उफनती पुलिया पर बही कार, 7 की मौत: पूर्व सूचना के बाद भी सुरक्षा उपाय शून्य, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की आवश्यकता

Car swept away at overflowing culvert in Nalkheda; 7 dead: Zero safety measures despite prior warning; need to fix administrative accountability. संवाददाता – चंदा कुशवाहानलखेड़ा। बीती रात मूसलाधार बारिश के चलते माँ बगलामुखी मंदिर क्षेत्र स्थित पुलिया पर तेज बहाव में एक कार बह गई। इस हादसे में मासूम बच्चों सहित सात लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई। तहसील और पुलिस थाना मुख्यालय के अत्यंत समीप घटित यह घटना स्थानीय आपदा प्रबंधन तंत्र की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों के दायित्वों पर केंद्रित है। संवेदनशील स्थल की जानकारी के बावजूद रोकथाम नहींउक्त पुलिया भारी बारिश के दौरान निरंतर जलमग्न होती रही है, जो कि स्थानीय प्रशासन के रिकॉर्ड और संज्ञान में पूर्व से दर्ज है। इसके उपरांत भी घटना के समय मौके पर कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं थे:बैरिकेडिंग का अभाव : जलस्तर बढ़ने पर मार्ग को भौतिक रूप से बंद करने हेतु बैरिकेड्स नहीं लगाए गए।निगरानी दल की अनुपस्थिति: आपदा प्रबंधन नियमावली के विपरीत, रपटे पर आवागमन रोकने के लिए कोटवार, नगर पालिका दल या पुलिस बल की ड्यूटी सुनिश्चित नहीं की गई। संबंधित अधिकारियों के दायित्व और चूकआपदा प्रबंधन अधिनियम एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फील्ड स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्राथमिक दायित्व स्थानीय अमले का होता है:कस्बा पटवारी: क्षेत्र में जलभराव की स्थिति, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर की वास्तविक समय पर मैपिंग तथा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने का दायित्व निर्धारित है। नगर पालिका प्रशासन : नगरीय सीमा और प्रमुख धार्मिक मार्ग होने के कारण रपटे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने, आपातकालीन बैरिकेडिंग करने और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने की सीधी जिम्मेदारी नगर पालिका की थी।तहसीलदार / कार्यपालक दंडाधिकारी: अतिवृष्टि की चेतावनी के दौरान संवेदनशील मार्गों पर आवागमन निषेध के आदेश जारी कर राजस्व और कोटवार अमले की तैनाती का पर्यवेक्षण करना प्रशासनिक प्रमुख का कार्यक्षेत्र है।स्थानीय पुलिस प्रशासन (थाना स्तर): थाने के निकटवर्ती संवेदनशील रपटे पर गश्त, बैरिकेडिंग के माध्यम से मार्ग अवरुद्ध करने और यातायात को डायवर्ट करने की फील्ड जिम्मेदारी पुलिस तंत्र की बनती है।प्राथमिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न होने के कारण यह मार्ग खुला रहा और वाहन जलमग्न रपटे में प्रवेश कर गया। इस स्तर की गंभीर चूक पर केवल जांच तक सीमित न रहकर फील्ड अमले से लेकर नोडल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तक की व्यक्तिगत और विभागीय जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

माताजी जन्म शताब्दी उत्सव का प्रभात फेरी से शुभारंभ।

Mataji’s birth centenary celebrations began with a morning procession. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार आमला द्वारा परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के तहत तीन दिवसीय समारोह का प्रभात फेरी के साथ शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2026 को माताजी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आमला में विगत दिनों 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी हुआ था। गायत्री परिवार द्वारा 20 सितंबर को जन्म दिवस पर प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक 12 घंटे की अखंड गायत्री मंत्र जप साधना का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी। तत्पश्चात सायं 6 से 8 बजे तक दीपयज्ञ होगा। प्रज्ञा मंडल बोड़खी एवं आमला द्वारा दो दिनों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसका समापन 19 सितंबर को होगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागी बनने की अपील की है।वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में चल रहे ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान के तहत ग्राम बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार संपन्न किया गया। गायत्री परिवार आमला महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तहसील प्रभारी श्रीमती वंदना डढोरे ने गर्भवती महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य, आहार-विहार और श्रेष्ठ चिंतन से गर्भस्थ शिशु में संस्कार डालने की ऋषि प्रणीत विधा के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी बहनों को गायत्री मंत्र पुस्तिका, पूज्य गुरुदेव का साहित्य और औषधीय पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा साहू, अनिता नरवरे, रश्मि दवंडे का सहयोग रहा। व्यवस्था श्रीमती संगीता नरवरे ने की। मेडिकल ऑफिसर डॉ. उईके सहित स्टाफ ने गायत्री परिवार का आभार माना।

पार्षद दीक्षा के प्रयासों से विनोबा वार्ड को मिली 29 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, श्याम भजनों से गूंजा परिसर ।

Due to the efforts of Councilor Diksha, Vinoba Ward got the gift of a community building worth Rs 29 lakh, the premises echoed with Shyam Bhajans. विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने फीता काटकर शिवाजी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण। हरिप्रसाद गोहे आमला। संत विनोबा वार्ड क्रमांक 4 के रहवासियों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आई। वार्डवासियों को 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन की बड़ी सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद आमला द्वारा सोमवारी चौक में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, वार्ड पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर,लोक निर्माण सभापति रोहित हरोड़े ने फीता काटकर छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कर वार्डवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दीक्षा मयूर सूरजेकर ने की। इस अवसर पर रहवासियों ने कहा कि पार्षद दीक्षा सूरजेकर के कुशल नेतृत्व और प्रयासों से वार्ड को यह बड़ी उपलब्धि मिली है, जो प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में स्वर विहार ग्रुप द्वारा प्रस्तुत श्याम भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और वार्डवासियों ने भजन संध्या का आनंद लिया। समारोह में पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी,मनोज देशमुख कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर,वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम किशोर देशमुख,प्रदीप ठाकुर, संजय साहू, अशोक नागले, राजेश पंडौले, गोपेन्द्र सिंह बघेल,  परिषद् के गणमान्य पार्षद, नपा अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद गुजरे ने किया व आभार सीएमओ प्रकाश देशमुख ने व्यक्त किया। इन्होंने क्या कहा  वार्ड विकाश के इस सार्वजनिक मंच को राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।आयोजन की सफलता के लिए उपस्थित जनों का धन्यवाद् आभार। पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर संत विनोबा वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश।

आमला में “छात्रों की गूंज” अभियान को लेकर छात्र संपर्क।

Student outreach regarding the “Chhatron ki Goonj” (Echo of Students) campaign in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत इंदौर में होने वाले छात्र महासम्मेलन को लेकर बुधवार को भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में छात्र संपर्क अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर जिला संगठन महासचिव ब्रज भूषण पांडे द्वारा नियुक्त प्रभारियों ने छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सोनेकर ने कहा कि छात्र-युवा देश के भविष्य की शक्ति हैं, उनकी आवाज को मंच तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, सुभाष देशमुख, अजय सोलंकी, विजय पारदी, प्रदीप कोकाटे सहित कांग्रेस-युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यादव कॉलोनी चौक पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, रात 8 बजे से जुटेंगे गोविंदा

yadav colony chowk matki phod pratiyogita jabalpur विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव कॉलोनी चौक में आज 03 सितंबर, गुरुवार को रात 8 बजे से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न अखाड़ों की गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने सभी अखाड़ों के गोविंदाओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संस्कारधानीवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।  कार्यक्रम एक नजर में स्थान: यादव कॉलोनी चौक, जबलपुर दिनांक 03 सितंबर, गुरुवार समय: रात 8 बजे से कार्यक्रम: मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजक: रंजीत पटेल, भाजपा नगर महामंत्री खास बात: आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के गोविंदाओं के शामिल होने से प्रतियोगिता रोमांचक होने की उम्मीद है।  जबलपुर | स्थानीय समाचार | धर्म एवं संस्कृति

जबलपुर में दो कंटेनरों की जोरदार भिड़ंत, परिवहन विभाग ने साफ की दुर्घटना की स्थिति

Two containers collided violently in Jabalpur, the transport department clarified the accident situation. अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आए कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल; परिवहन विभाग ने वाहन रोकने की बात से किया इनकार विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे दो कंटेनर वाहनों के बीच 29 अगस्त 2026 को हुई सड़क दुर्घटना को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे VRL कंपनी के कंटेनर KA-63-9431 ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर RJ-18-GB-2975 के चालक द्वारा समय पर ब्रेक नहीं लगाए जा सके। परिवहन विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर के समय हुई। उस दौरान परिवहन विभाग का स्टाफ सड़क के दूसरे किनारे पेड़ के पास बैठकर लंच कर रहा था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्टाफ द्वारा सड़क पर किसी वाहन को रोकने अथवा हाथ देकर रोकने की कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पीछे से आए कंटेनर की हुई टक्कर विभाग के अनुसार VRL कंपनी का कंटेनर आगे चल रहा था। अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण उसकी गति कम हुई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर RJ-18-GB-2975 के चालक ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए, जिसके चलते दोनों कंटेनरों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में संबंधित वाहन के चालक के पैर में चोट आई है और उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस में दर्ज हुआ मामला परिवहन विभाग के मुताबिक दुर्घटना के संबंध में RJ-18-GB-2975 के चालक/परिचालक द्वारा वाहन क्रमांक KA-63-9431 के चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और अचानक ब्रेक लगाकर वाहन रोकने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई संबंधित पुलिस थाने द्वारा की जा रही है। परिवहन विभाग ने दी सफाई संभागीय उड़नदस्ता, परिवहन विभाग जबलपुर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दुर्घटना के समय विभागीय स्टाफ किसी वाहन को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा था। विभाग ने हादसे को दोनों वाहनों की आपसी स्थिति और आगे चल रहे वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से हुई दुर्घटना बताया है। “दुर्घटना के समय परिवहन विभाग का कोई भी स्टाफ सड़क पर किसी वाहन को रोकने अथवा हाथ देकर रोकने की कार्रवाई नहीं कर रहा था।” — संभागीय उड़नदस्ता, परिवहन विभाग, जबलपुर

साझी विरासत राखी महोत्सव में गूंजा प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश

साझी विरासत राखी महोत्सव में गूंजा प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश Shared Heritage Rakhi Festival resonates with the message of love, unity and brotherhood विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), जबलपुर द्वारा “साझी विरासत राखी महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि रिश्ते किसी धर्म, जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और इंसानियत से बनते हैं। जबलपुर  अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत की पहचान हमेशा से अनेकता में एकता रही है। हमारे देश में अलग-अलग धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं। हमारी यही साझी संस्कृति और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है। शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें केवल एक धागा बांधने का संदेश नहीं देता, बल्कि यह भी सिखाता है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं और सम्मान की रक्षा करें। समाज में नफरत और दूरी बढ़ाने के बजाय प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में खादी की राखियों का भी विशेष महत्व रहा। खादी की राखी के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। खादी से जुड़ी राखियों को बढ़ावा देकर स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के साथ खड़े होने का संदेश भी देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम समाज में किसी भी तरह के भेदभाव और नफरत को बढ़ावा नहीं देंगे तथा हर व्यक्ति के साथ सम्मान और प्रेम से व्यवहार करेंगे। “साझी विरासत राखी महोत्सव” में शामिल लोगों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि राखी का धागा केवल कलाई पर नहीं, बल्कि दिलों को भी जोड़ता है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे को मजबूत करना ही रक्षाबंधन के पर्व की सच्ची भावना है। आज के कार्यक्रम में लखन घनघोरिया, दिनेश यादव, गीता शरत तिवारी, अमरीश मिश्रा, सरबजीत सिंह रील, बंटी गुप्ता, गुड्डू नबी, आलोक गुप्ता, आरिफ़ बेग, अमरचंद बाबरिया, देवकी पटेल, खुर्शीद अंसारी, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, आसिफ़ इक़बाल, कीर्ति सिंह, समर्थ अवस्थी, रिज़वान अली कोटी, रंजीत सिंह ठाकुर, असलम खान, विक्रम ठाकुर, तबस्सुम अंसारी, मोनिका सिंह, अफसाना अंसारी, पूजा सिंह, कामिल भाई, श्वेता सेमुअल, अशोक यादव, सतीश सराठे, राजकुमार सोनी, ज़फर खान, आदि उपस्थित थे!

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet