LATEST NEWS

पहचान बचानी है तो अभी उठाओ आवाज़” — आदिवासियों से उमंग सिंघार की बड़ी अपील

“If you want to save your identity, raise your voice now” – Umang Singhar’s big appeal to the tribals भोपाल। आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी आदिवासी एकजुट होकर अपनी पहचान की लड़ाई लड़ें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश के अन्य राज्यों के आदिवासी समाज ने अलग धर्म कोड की मांग के लिए बड़ी संख्या में आवेदन नहीं भेजे, तो आने वाले समय में आदिवासियों की पहचान किसी दूसरे धर्म की श्रेणी में दर्ज कर दी जाएगी। सिंघार ने कहा कि यह सिर्फ एक मांग नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा को बचाने का सवाल है। उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में फॉर्म भरकर राष्ट्रपति महोदया तक अपनी आवाज़ पहुँचाएँ, ताकि देश में आदिवासी समाज को उसका अलग धार्मिक और सांस्कृतिक दर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर आज समाज एकजुट होकर अपनी आवाज़ नहीं उठाएगा तो आने वाली पीढ़ियों को अपनी पहचान बचाने के लिए और बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इसलिए हर आदिवासी परिवार को आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनना होगा।

पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की तत्परता से चालक-परिचालक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

While trying to save a pickup truck, the truck overturned. The Divisional Transport Flying Squad promptly transported the driver and conductor to the hospital. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर-जबलपुर रोड पर बरगी बायपास के पास एक वाहन क्रमांक MH40 BL 6986 पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।उड़नदस्ता टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक एवं परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया।घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे टीम की त्वरित कार्रवाई से व्यवस्थित करते हुए मार्ग पर यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया गया।संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की इस त्वरित कार्रवाई से समय रहते घायलों को सहायता मिली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी शीघ्र बहाल हो सकी। इस दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक पीयूष मरावी, आशुतोष मोघे, सारंगधर महाले, अशोक खापर्डे, उमाशंकर उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

काली मठ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कन्याओं का पूजन कर किया गया सम्मान – महापौर अन्नू सिंह रहे उपस्थित

Shrimad Bhagwat Katha was organised at Kali Math, where girls were worshipped and honoured – Mayor Annu Singh was present. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव / अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। शहर के प्राचीन काली मठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें उनके परिवारजनों और मित्रों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही और पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अंधमूक विद्यालय की बालिकाओं का विशेष रूप से पूजन, स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने उपस्थित होकर बालिकाओं का सम्मान किया और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जन औषधि दिवस 2026 : दावा 2000 से अधिक दवाइयों और उपकरण का, हकीकत में 500 ही उपलब्ध

इंदौर। देश में मरीजों को सस्ती दवाइयां मिलें, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए। दावा किया जाता है कि इन केंद्रों में 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ 2000 से अधिक प्रकार की दवाइयां और उपकरण मिलते हैं। जबकि हकीकत यह है कि इन पर करीब 500 प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध हैं। इन केंद्रों पर जेनरिक दवाइयां मिलती हैं। इंदौर में 100 और मध्य प्रदेश में 600 से अधिक केंद्र हैं, लेकिन यहां अभी भी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, प्रोटीन पाउडर, फेसवाश आदि ही उपलब्ध नहीं होते हैं। इस कारण मरीजों को मजबूरन मेडिकल दुकान पर जाकर महंगे दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ती है। यह भी देखा गया है कि इन केंद्रों पर सिर्फ जेनरिक दवाइयों को बेचने की ही अनुमति होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यानी यह सभी प्रकार की दवाइयां बेचते हैं क्योंकि इन पर कभी कार्रवाई नहीं होती है। मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिलती बता दें कि उक्त योजना 2008 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इसके बाद 2016 में भाजपा सरकार ने इसे री-लांच किया। अब हालत यह है कि जगह-जगह जन औषधि केंद्र तो खुल गए हैं लेकिन मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिलती। सबसे अधिक परेशानी उन्हें होती है, जो दूर-दूर से यहां शासकीय अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आते हैं। जो दवाई उन्हें शासकीय अस्पताल में नहीं मिलती है, वे इन केंद्रों पर लेने के लिए जाते हैं। यहां पर नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरन महंगी दवाएं खरीदना पड़ती हैं। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक केंद्र इंदौर में बता दें जन औषधि के सबसे अधिक केंद्र प्रदेश में इंदौर में ही हैं, बावजूद मरीजों को दवाइयां खरीदने में परेशानी होती है। हालांकि कई दवाइयां इन केंद्रों पर मरीजों को आसानी से मिल जाती हैं, जिससे मरीजों को फायदा भी मिल रहा है। 1000 रुपये की दवाइयां मिलती हैं 300 में अधिकारियों ने बताया कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से 50 से 70 प्रतिशत सस्ते में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। जैसे बाजार में यदि कोई दवाई 1000 रुपये में मिल रही है तो वह केंद्र में 300 रुपये में मिल सकती है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हो रहा है। भ्रमित हो रहे लोग, अन्य केंद्रों पर भी लगी पीएम की फोटो शहर में करीब 100 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगी हुई है। जबकि इसके अलावा भारत औषधि केंद्र जैसे नाम से केंद्र भी खोले गए हैं। यहां प्रधानमंत्री के फोटो लगाने की अनुमति नहीं है। बावजूद फोटो लगा रखे हैं। इन्हें नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन कोई जवाब अब तक नहीं आया है। समय पर नहीं मिलती दवाइयां दवाई न मिलने पर जब भी केंद्र संचालकों से इसका कारण पूछा जाता है तो वे यही कहते हैं कि हमें दवाइयां समय पर नहीं मिल पाती हैं। कई बार दवाइयों का आर्डर देते हैं, लेकिन हमें समय पर दवाई ही नहीं मिल पाती है। ऐसे में मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। नियम है कि सात दिन में केंद्र पर जो भी दवाई का आर्डर देते हैं, वे आ जानी चाहिए, लेकिन हमारे पास 15 दिन-एक माह तक दवाइयां नहीं आ पाती हैं। वहीं कई बार दवाइयां आती भी हैं तो मरीज अधिक मात्रा में लेकर चले जाते हैं।

खाटू श्याम महाकाल मंदिर में फूलों की होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Holi of flowers and cultural program concluded at Khatu Shyam Mahakal Temple. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव कैमरामैन अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। खाटू श्याम महाकाल मंदिर में फूलों की होली और गुलाल का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंदिर परिसर को भक्ति और रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन, संकीर्तन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर एवं गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रहीं तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजन के संयोजक बबलू यादव ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले खाटूश्याम बाबा

Khatushyam Baba set out on a city tour riding on a chariot. हरिप्रसाद गोहे  आमला। फाल्गुन मास की बड़ी ग्यारस एकाद्शी पर आमला नगर के खाटूश्याम मंदिर से फूलों और लाइटिंग से सजे रथ पर सवार होकर खाटूश्याम जी का सुंदर दिव्य दरबार नगर भ्रमण करने अपने भक्तों के साथ निकला । इस दौरान नगर के सभी भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खाटूश्याम मन्दिर के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल की बड़ी ग्यारस पर जो भी भक्त बाबा के निशान को लेकर पद यात्रा कर बाबा को निशान भेट करता है उसकी हर मनोकामना पुरी होती है । यात्रा में डीजे बाजे के साथ सभी श्याम प्रेमी बड़े उत्साह औऱ भक्ति के साथ अपने हाथों में बाबा का निशान लेकर करीब 8 किमी तक पदयात्रा करते नजर आए साथ ही यात्रा में अयोध्या से पधारे मठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत धर्मप्रकाश जी और पिंकू पवार जी सहित मुलताई नगर से भी श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन को पधारे वही यात्रा में काफी संख्या में श्याम प्रेमी निशान यात्रा में सम्मिलित रहे । यात्रा में नगर के श्याम प्रेमियो तथा व्यापारियों सहित बाबा को पुष्प माला पहनाकर उनके दर्शन कर सभी पैदल चल रहे भक्तो के लिए पेयजल केले इत्यादि की व्यवस्था भी की गई ।श्री खाटूश्याम मंदिर  समिति द्वारा पुलिस प्रसाशन का तथा सभी प्रेमियो का आभार जताया ।

बलिदान दिवस पर राष्ट्र गौरव श्री चंद्रशेखर आजाद को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

On Martyrdom Day, tribute was paid to national pride Shri Chandrashekhar Azad. हरिप्रसाद गोहे  आमला। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी द्वारा युवा स्वाभिमान के अमर गौरव, महान राष्ट्रभक्त, शहीद “श्री चंद्रशेखर आजाद जी”  के बलिदान दिवस पर युवा साथियों और स्थानीय नागरिकों के साथ, ग्राम पंचायत – लालावाड़ी में अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्र गौरव – श्री चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे प्रमुख रुप से मप्र. युवा कांग्रेस की  प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी , लालवाड़ी ग्राम पंचायत सरपंच नीतू रवींद्र धोटे, युवा कांग्रेस की जिला महासचिव ममता बचले, सहित महिला शक्ति मौजूद रही एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी, रवींद्र धोटे, किसनराव वागद्रे, गोविंदा खावड़े, नितिन सारटकर, संदीप नावंगे, पंकज मोड़क, रामनाथ डोंगरे, मधु रावत, नोखेलाल रावत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे l

नलखेड़ा में अवैध गांजा खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 227 पौधे जब्त, पिता- पुत्र गिरफ्तार

Police crack down on illegal cannabis cultivation in Nalkheda, seize 227 plants, arrest father and son संवाददाता: चंदा कुशवाह नलखेड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नलखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गेहूँ की फसल की आड़ में उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए 227 गांजा पौधे जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में लगभग 10.846 किलोग्राम हरा गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट व एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को 27 फरवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पचलाना निवासी पुरालाल भिलाला और उसका पुत्र लखन भिलाला द्वारा लसुल्ड़िया गोपाल स्थित शासकीय भूमि पर, जो उनके कब्जे में है, गेहूँ की फसल के बीच अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला (60 वर्ष) तथा लखन पिता पुरालाल भिलाला (33 वर्ष) निवासी ग्राम पचलाना बताया। गेहूँ की फसल के बीच उगाए गए थे गांजा पौधे खेत की तलाशी के दौरान गेहूँ की फसल के बीच अवैध रूप से लगाए गए गांजा के पौधे पाए गए। पुलिस ने मौके से 227 छोटे-बड़े हरे पत्तेदार गांजा पौधे उखाड़कर जब्त किए। इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटे से तौल करने पर इनका कुल वजन 10.846 किलोग्राम पाया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना नलखेड़ा में अपराध क्रमांक 73/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से गांजा की बिक्री और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागेश यादव, सउनि दरबार सिंह जादोन, सउनि डीसी भिलाला, प्रधान आरक्षक शंभु सिंह जाट, प्रधान आरक्षक ललित सारस्वत, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र भाटी, आरक्षक राजेश दांगी, आरक्षक अतेन्द्र, आरक्षक रोड़ीलाल दांगी सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

उप महासचिव गोकुल प्रसाद गोहे के नेतृत्व में , इनमोसा प्रतिनिधी मंडल पहुंचा वेंकोली मुख्यालय नागपुर।

Under the leadership of Deputy General Secretary Gokul Prasad Gohe, INMOSA delegation reached Venkoli headquarters Nagpur. हरिप्रसाद गोहे आमला/पाथाखेड़ा। गोकुल प्रसाद गोहे उप महासचिव वेंकोली इनमोसा के सफ़ल एवं कुशल नेतृत्व में इनमोसा प्रतिनिधि मंडल समस्त क्षेत्रों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में डब्ल्यू सीएल मुख्यालय नागपुर पहुंचा था। जहां( इनमोसा ) माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन से जुड़े प्रतिनिधि मंडल ने उप महा सचिव गोकुल प्रसाद गोहे के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने वेकोलि के नए सी.एम.डी. सर  (हेमंत शरद चंद्र पांडे)सर से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वेकोलि इनमोसा परिवार ने उन्हें  शाल श्रीफल उड़ाकर 15 फीट की फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब हो की वेकोलि के नए सीएमडी के साथ इनमोसा प्रतिनिधिमंडल ने खदानों की सुरक्षा और माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन (इनमोसा) के साथ उत्पादन उत्पादकता व सुरक्षा जैसे विषयों पर नियमित चर्चा करने पर बात की और आने वाले माह में होने वाले पेंच-कन्हान क्षेत्र के सेफ्टी सेमिनार में आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। अंत में वेकोलि इनमोसा परिवार द्वारा नव नियुक्त सी.एम.डी ..के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से गोकुल प्रसाद गोहे (उप-महासचिव वेकोलि), सादिक अंसारी (अध्यक्ष पेंच क्षेत्र), विकास कुमार शिवहरे (महामंत्री पेंच क्षेत्र), पाथाखेडा-ललित राठौर, रमेश अमरूते, आर.के. पटैया, महेश पाटील, अशोक भारती, गणेश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

खाटू श्याम महाकाल मंदिर में फूलों की होली और गुलाल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Thousands of devotees attended a colourful cultural programme of Holi with flowers and Gulal at Khatu Shyam Mahakal Temple. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/ कैमरामैन अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। खाटू श्याम महाकाल मंदिर में फूलों की होली एवं गुलाल का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति एवं उत्साह के रंग में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था। भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर और गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर “श्याम” व “महाकाल” के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन के आयोजक बबलू यादव ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

जेईई मेन्स 2026 में कुशाग्र वर्मा जिले में प्रथम, 99.87 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

Kushagra Verma tops district in JEE Mains 2026, creates record by scoring 99.87 percentile विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। जेईई मेन्स 2026 की परीक्षा में ए.पी.एन. सी.बी.एस.ई. के प्रतिभाशाली छात्र कुशाग्र वर्मा ने 99.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान अर्जित कर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। कुशाग्र की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से विद्यालय की प्रतिष्ठा भी नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। संस्था अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव, महाविद्यालय रजिस्ट्रार मानवेन्द्र सिंह, स्टेट बोर्ड प्राचार्य अजय वर्मा एवं सी.बी.एस.ई. प्रभारी प्राचार्य करन खुराना ने कुशाग्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कुशाग्र की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कुशाग्र की सफलता में उनके पिता श्री शैलेन्द्र वर्मा एवं माता श्रीमती ऋतु वर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सदैव उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बड़े भाई कुणाल वर्मा के मार्गदर्शन, बड़ी मां डॉ. झूमा वर्मा एवं बड़ी बहन एडवोकेट डायरेक्टर कृतिका वर्मा के सहयोग ने भी उनकी तैयारी को मजबूत आधार प्रदान किया। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों एवं ए.पी.एन. स्कूल के संचालक डायरेक्टर चमन श्रीवास्तव तथा रजिस्ट्रार मानवेन्द्र सिंह को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। यह उपलब्धि न केवल कुशाग्र के लिए, बल्कि पूरे जबलपुर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

गोरखपुर में धूमधाम से संपन्न हुई भव्य “निशान यात्रा”, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

The grand Nishan Yatra concluded with great fanfare in Gorakhpur, thousands of devotees participated. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव कैमरामैन अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। गोरखपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब श्री खाटू श्याम मंदिर गोरखपुर से भव्य “निशान यात्रा” श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। निशान यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लिए भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यात्रा के सुचारु संचालन में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन का संकल्प दोहराया। यदि आप चाहें तो मैं इसे वेब पोर्टल स्टाइल, अखबार हेडलाइन स्टाइल या सोशल मीडिया पोस्ट फॉर्मेट में भी तैयार कर दूं।

कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ीं? नीलकंठ महादेव मंदिर की शासकीय भूमि पर दोबारा कब्जे की कोशिश

Court order flouted? Attempt to reclaim government land belonging to the Neelkanth Mahadev Temple संवाददाता चंदा कुशवाह नलखेड़ा । नगर के सर्वे क्रमांक 304 एवं 305 स्थित शासकीय माफी छतरी नीलकंठ महादेव मंदिर की भूमि (रकबा 0.857 हेक्टेयर), जिसका प्रबंधन कलेक्टर महोदय के अधीन है, एक बार फिर अतिक्रमण के कारण चर्चा में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेवाड़ा विश्वकर्मा सामाजिक विभाग एवं सेवा समिति द्वारा मध्य प्रदेश भूमि राजस्व संहिता की धारा 248 के अंतर्गत तहसील न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई थी। सुनवाई उपरांत तहसील न्यायालय ने नलखेड़ा निवासी पवन विश्वकर्मा सहित अन्य व्यक्तियों को मंदिर की शासकीय भूमि से बेदखल करने का आदेश पारित किया था। न्यायालय ने संबंधित पक्षों पर ₹5000-₹5000 का अर्थदंड भी अधिरोपित किया था तथा पटवारी को अतिक्रमण हटवाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में प्रकरण क्रमांक 13/2023 में न्यायालय द्वारा उक्त सर्वे क्रमांक 304 एवं 305 पर स्थगन आदेश प्रभावी है। बताया जाता है कि संबंधित पक्ष द्वारा न्यायालय में अंडरटेकिंग प्रस्तुत की गई थी कि प्रकरण लंबित रहने तक न तो स्वयं निर्माण करेंगे और न ही किसी अन्य से करवाएंगे। इसके बावजूद विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बीते सोमवार को पवन, जगदीश, कमल एवं घनश्याम आदि द्वारा पुनः निर्माण की तैयारी एवं गतिविधियाँ प्रारंभ कर दी गईं। आरोप है कि अन्य व्यक्तियों के साथ सांठगांठ कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय के आदेश एवं स्थगन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा अवमानना की स्थिति में संबंधितों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। अब पूरे प्रकरण में प्रशासनिक कदमों पर नगरवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। न्यायालय के आदेश और ज़मीनी हकीकत के बीच खिंची यह रेखा कब स्पष्ट होगी, यह आने वाले दिनों में तय होगा।

तीन मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया पुतला दहन, दोषियों पर की कार्यवाही की मांग।

Congress burnt effigies of three ministers and demanded action against the culprits. हरिप्रसाद गोहे आमला। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज नगर के जनपद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच खींचतान देखने को मिली, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन का उपयोग किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कप सिरप से हुई मौतों के मामले में मंत्री राजेंद्र शुक्ला को जिम्मेदार ठहराया। वहीं सेना और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ नाराजगी जताई गई। इसके अलावा इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, गणेश ढोमने, नीरज सोनी, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद पद्मनी भूमरकर, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुड़े, विजय पारधी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्सव की तरह मनाया जायेगा रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मदिन।

Ramakrishna Paramhansa’s birthday will be celebrated like a festival. हरिप्रसाद गोहे आमला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम ससाबड़ स्थित महाकाली दरबार में जगतमाता महाकाली के परम भक्त श्री रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मोत्सव 19 फरवरी 2026 को धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाएगा।आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है कल सुबह महाकाली की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम विधिवत् शुभारंभ होगा जो देर शाम तक चलता रहेगा। मंदिर समिति प्रमुख कमल मालवीय ने बताया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं भजन-कीर्तन एवं धार्मिक संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet