Review of public welfare camps and schemes; instructions issued for action against negligence.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक परियोजना कार्यालय आमला में जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रेकर और सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण पर चर्चा हुई। आंगनवाड़ी केंद्रों में रेडी टू इट का वितरण नियम अनुसार करने के निर्देश सेक्टर पर्यवेक्षकों को दिए गए।
DPC ने कहा कि 19 जून को कलेक्टर महोदय के आमला विकासखंड भ्रमण के दौरान किसी भी कार्य में लापरवाही न हो। आंगनवाड़ी समय पर खुलें-बंद हों, इसके लिए सतत भ्रमण के निर्देश दिए। पीएम मातृ वंदना योजना में कम प्रगति पर सेक्टर पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी करने को कहा गया। एक सप्ताह में प्रगति न सुधरने पर 3 दिन अवैतनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
12 से 18 जून तक चल रहे जन कल्याण शिविर में अधिक से अधिक आवेदन लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में निराकरण कराने के निर्देश भी दिए गए।









