LATEST NEWS

MP Board का बड़ा फैसला! अनाथ बच्चों की परीक्षा फीस माफ, 2026-27 से मिलेगा फायदा

Major decision by MP Board! Exam fees for orphaned children waived; benefits to start from the 2026-27 academic session. भोपाल । आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई और परीक्षा न रुके, इसे ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने अनाथ विद्यार्थियों के लिए बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। अब जिन विद्यार्थियों के माता और पिता दोनों का निधन हो चुका है, उन्हें मंडल की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क और नामांकन शुल्क नहीं देना होगा। मंडल के जारी आदेश के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जो माता-पिता की मृत्यु के बाद किसी रिश्तेदार के आश्रय में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं अथवा शासन द्वारा संचालित अनाथालय में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी। आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई न छूटे, इसलिए फैसलामंडल ने आदेश में माना है कि माता-पिता दोनों को खो चुके कई विद्यार्थी रिश्तेदारों या अनाथालय के सहारे अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण इनके सामने परीक्षा शुल्क जमा करना भी चुनौती बन सकता है। ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए उन्हें परीक्षा और नामांकन शुल्क से राहत देने की व्यवस्था की गई है। लाभ लेने के लिए प्रमाण-पत्र जरूरीशुल्क माफी का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा फॉर्म भरते समय माता और पिता दोनों के मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित अथवा मान्यता प्राप्त संस्था की ओर से ऐसा प्रमाण-पत्र देना होगा, जिसमें यह प्रमाणित हो कि संबंधित विद्यार्थी वहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर विद्यार्थी शुल्क छूट का पात्र नहीं होगा। 2026-27 की परीक्षाओं से लागूयह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू की गई है। यानी आगामी मंडल परीक्षाओं में पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो माता-पिता के निधन के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।

देशभक्ति से सराबोर हुआ आमला: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में निकली विशाल “हर घर तिरंगा यात्रा”।

Amla imbued with the spirit of patriotism: A massive “Har Ghar Tiranga Yatra” was taken out under the leadership of MLA Dr. Yogesh Pandagre. हरिप्रसाद गोहेआमला। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को आमला नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद चौक, बस स्टैंड होते हुए नया रेलवे टिकट घर पहुंची। यात्रा का सफल नेतृत्व सेना के भूतपूर्व जवानों ने किया। सबसे आगे बैलगाड़ी पर भारत माता की सुसज्जित झांकी थी। उसके पीछे जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अमला हाथों में तिरंगा लेकर चल रहा था। इस काफिले का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर और तहसीलदार रिचा कौरव ने किया।2 KM लंबा स्कूली बच्चों का काफिला बना आकर्षण का केंद्र।यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता स्कूली बच्चों का लगभग 2 किलोमीटर लंबा काफिला रहा। नीले, हरे, लाल, पीले, सफेद और मेरून रंग की ड्रेस में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर स्काउट-गाइड, एनसी कैडेट सहित नगर के दर्जनों स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रास्ते भर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों और यात्रा का उत्साह बढ़ाया।यात्रा का समापन नए रेलवे टिकट घर पर हुआ। यहां विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और उपस्थित जनसमुदाय की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद ब्रह्माकुमारी संस्था के “10 करोड़ नशा मुक्त अभियान” के तहत सभी को सामूहिक रूप से नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर तिरंगा फहराकर हम देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगे।” उन्होंने बच्चों और नागरिकों के उत्साह की सराहना की।वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर ने कहा कि “आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने और तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने में सभी का सहयोग एवं योगदान महत्वपूर्ण रहा। इसके लिए मैं अपनी ओर से सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी।

MP में बड़ा फैसला! अब 24 घंटे खुलेंगे होटल, मॉल और दुकानें, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नए नियम लागू

Hotels, malls, and shops in MP to remain open 24×7! New rules implemented following the Governor’s approval—read the full story. भोपाल : मध्यप्रदेश में होटल, मॉल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक संस्थान अब दिन ही नहीं, बल्कि पूरी रात भी खुले रह सकेंगे. मध्यप्रदेश विधानसभा के बाद अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह अधिनियम अब प्रदेश भर में लागू हो गया है. प्रदेश में होटल, मॉल आदि प्रतिष्ठिान 24 घंटे और सभी 7 दिन खुल सकेंगे. इससे लोग रात में भी जाकर खरीदारी कर सकेंगे. इसके साथ ही लोगों को भी रात में काम के अवसर मिलेंगे. संस्थानों को अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों को रखना होगा. हालांकि, शराब की दुकानों की समय सीमा का निर्णय स्थानीय प्रशासन लेगा. कराना होगा सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशनराज्य सरकार ने नए अधिनियम में संस्थानों के लिए अपने प्रतिष्ठिान के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी आसान कर दी है. अब संस्थान को इसकी नियमानुसार विभाग को सूचना देनी होगी. इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन कर उन्हें इसका सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा. रजिस्ट्रेशन बार-बार रिन्यु नहीं कराना होगा. संस्थान बंद होने पर लिखित में इसकी सूचना देनी होगी, इसके बाद रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा. काम के घंटे लेबर लॉ के हिसाब से हीभले ही मॉल, दुकान और अन्य संस्थानों को 24 घंटे खोलने का नियम बना दिया गया हो, लेकिन संचालकों को कर्मचारियों को रखने और उसने कार्य कराने के लिए श्रम विभाग के न्यूनतम कार्य के घंटों के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. किसी भी कर्मचारी से हर दिन के निर्धारित और साप्ताहिक 48 घंटों से अधिक काम कराने की अनुमति नहीं होगी. रात्रि के समय महिलाओं को भी काम की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए नियोक्ता को सुरक्षा, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी. अतिरिक्त काम कराने के लिए संस्थान को ओवरटाइम वेतन कर्मचारी को देना होगा. दवाब बनाने नहीं रख सकेंगे कर्मचारी के डॉक्युमेंटनए नियमों में कर्मचारियों के मूल डॉक्युमेंट और कोई अन्य सामान संस्थान द्वारा रखे जाने पर रोक लगा दी है. दरअसल, कई बार शिकायतें सामने आती हैं कि नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के मूल दस्तावेज या कोई दूसरा सामान रख लिया जाता है, ताकि कर्मचारी काम छोड़कर न जा सके. नई संहिता में कर्मचारियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी प्रावधान किया गया है. प्रतिष्ठान को कार्यस्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा उपकरण और आपात स्थिति से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी. शिकायतों के लिए बनाई जाएंगी समितियांकर्मचारियों की समस्याओं को निपटाने के लिए समितियां बनाई जाएंगी. कर्मचारी संबंधित समितियों और इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज करा सकें. श्रम विभाग को अधिकार होंगे कि वे जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठिान की जांच कर सकेंगे और दस्तावेज मांगकर उसकी जांच कर सकेंगे. यदि जांच के दौरान किसी तरह के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी.

भारत माता की प्रतिमा में तिरंगे की जगह RSS का झंडा; राजगढ़ के ब्यावरा में बड़ा सियासी बवाल

RSS flag replaces the Tricolour in a statue of Bharat Mata; major political uproar in Rajgarh’s Biaora. राजगढ़/ ब्यावरा । नगर पालिका द्वारा गुना बाईपास स्थित कमला लॉज के सामने शासकीय भूमि पर लगाई जा रही भारत माता की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि प्रतिमा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर आरएसएस का झंडा लगाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। तिरंगे का अपमान करने का आरोपकांग्रेस ने कहा कि भाजपा एक ओर तिरंगा यात्रा निकाल रही है, दूसरी ओर तिरंगे का अपमान कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि विमोचन से पहले प्रतिमा के हाथों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाए।इस मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।

एसडीएम ने”हर घर तिरंगा यात्रा” की तैयारियों को लेकर जनपद में ली बैठक।

The SDM held a meeting in the district regarding preparations for the “Har Ghar Tiranga Yatra.” हरिप्रसाद गोहेआमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आमला में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली “हर घर तिरंगा यात्रा” की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, नवागत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर, थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर, नगर पालिका अधिकारी नितिन बिज़वे, पत्रकार, गणमान्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एस डी एम कामिनी ठाकुर ने यात्रा के रूट, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि यात्रा प्रातः 10:30 बजे तहसील परिसर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद चौराहा, बस स्टैंड होते हुए रेलवे टिकट घर के समीप समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व भूतपूर्व सैनिक करेंगे। उनके पीछे बैलगाड़ी पर भारत माता की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही एनसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे। यात्रा का संचालन शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एनआरएलएम की दीदियों द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान घोड़े और डीजे पर देशभक्ति गीत भी बजाए जाएंगे। एसडीएम कामिनी ठाकुर ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं।

CM मोहन यादव के बड़े निर्देश, खाद्य सुरक्षा से लेकर सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति तक लिए अहम फैसले

MP News: Crackdown on analogue paneer; CPCT will not be a hurdle in employee promotions. भोपाल। मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT परीक्षा को बाधा नहीं बनने देने के संबंध में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। एनालॉग पनीर पर सरकार सख्त मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एनालॉग पनीर के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोक के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को ऐसे उत्पादों की निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार का कहना है कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मिलावट के खिलाफ होगी निगरानी एनालॉग पनीर से जुड़े मामलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बाजार में ऐसे उत्पादों की पहचान, जांच और नियमानुसार कार्रवाई को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार के इस कदम से मिलावटी या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। कर्मचारियों को पदोन्नति में बड़ी राहत के संकेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को लेकर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि CPCT परीक्षा के कारण किसी पात्र कर्मचारी को पदोन्नति से वंचित न किया जाए और न ही किसी कर्मचारी को रिवर्ट किया जाए।इस संबंध में नियमों और व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को उम्मीद CPCT की अनिवार्यता को लेकर लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए यह निर्देश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।हालांकि, अंतिम राहत सरकार द्वारा लिए जाने वाले औपचारिक निर्णय और लागू किए जाने वाले नियमों पर निर्भर करेगी। CM के दो बड़े निर्देश, दो अलग-अलग वर्गों को राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर एक ओर खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।एक तरफ मिलावट पर शिकंजा, दूसरी तरफ कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता आसान करने की तैयारी।अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन निर्देशों को लागू करने के लिए संबंधित विभाग कितनी जल्दी ठोस आदेश जारी करते हैं। मुख्य सवाल एनालॉग पनीर पर रोक के लिए सरकार की कार्रवाई कितनी सख्त होगी? और CPCT को लेकर कर्मचारियों को वास्तविक राहत कब मिलेगी?

बाबा श्याम के भजनों से गूंजा मां बड़ी खेरमाई मंदिर, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Maa Badi Khermai Temple resonates with Baba Shyam’s bhajans; devotees immersed in devotion. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में मंगलवार रात बाबा श्याम के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन-अर्चन एवं भक्ति भाव के साथ हुई। जैसे-जैसे कीर्तन आगे बढ़ा, मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की और देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे। मुनमुन प्रगति यादव ने भजनों से बांधा समां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध गायिका मुनमुन प्रगति यादव की भजन प्रस्तुति रही। उन्होंने बाबा श्याम की महिमा और भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए तो पूरा वातावरण “बाबा श्याम की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति और उनके गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना था। आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में सजे धार्मिक वातावरण, भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों ने जताया आभार कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भक्ति में डूबी रही रात बाबा श्याम के जयकारों के बीच संपन्न हुए इस कीर्तन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। || हारे के सहारे की जय |||| खाटू नरेश की जय ||

आमला: जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे कार्यकर्ता : जित्तू पटवारी

Amla: Workers should give priority to public interest issues: Jittu Patwari हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रविवार को पंखा जोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस की पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पटवारी का अभिनंदन किया। स्वागत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने पटवारी को आमला क्षेत्र में चल रही संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों से अवगत कराया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने के लिए जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। तभी कांग्रेस जमीन पर मजबूत होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शबीर शाह, प्रकाश कोस्ठी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, महासचिव अकरम खान, रशीद खान, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, पार्षद खुश्बू अतुलकर, झनकलाल सूर्यवंशी, लल्लू यादव, दीपक बंटू बेले, विजय बछले, रमजान खान, ओमप्रकाश शेषकर, हरिप्रसाद गोहे, राकेश सोने, संजय सोलंकी, राजेश सुरे, धर्मेश बडू अतुलकर, नासीर खान, जीतेश वाईकर, राकेश निरापुरे, सेख आसिफ, सोनू वरवड़े, कन्हैया साहू, नवीन भाई, संजय सोनपुरे, छोटू बेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेघर करने से पहले घर दें” – पार्षद खुशबू अतुलकर

Give us a house before making us homeless” – Councillor Khushboo Atulkar बस स्टैंड सराय के गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की मांग। हरिप्रसाद गोहे  आमला। बस स्टैंड सराय में प्रस्तावित गीताभवन निर्माण के चलते रहवासियों को 2 दिन में मकान खाली करने के नोटिस से गरीब परिवार परेशान हैं।  वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर इन परिवारों के साथ जनसुनवाई पहुंची। उन्होंने तहसीलदार एवं सीएमओ को पत्र सौंपकर मांग की कि बरसात में बेघर करने से पहले इन परिवारों को शासकीय भूमि आवंटित कर पीएम आवास दिया जाए, फिर खाली कराया जाए। सीएमओ ने कहा कि भवन जर्जर है। बारिश तक परिवारों को नगर पालिका स्कूल में रहने की अनुमति दी जाएगी। भूमि आवंटन हेतु आवेदन देने को कहा।

10 हजार लोगों ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा।

10 thousand people took a collective pledge to be free from addiction. ब्रह्माकुमारीज का 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान आमला में, 20 अगस्त तक चलेगा जन जागृति अभियान। हरिप्रसाद गोहे  आमला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आमला द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे देश में जन जागृति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभियान की कड़ी में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आमला की हवाई पट्टी पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों ने एक साथ नशा मुक्त जीवन जीने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। ब्रह्माकुमारीज दीदी हेमलता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण करना है। नशा मुक्त जीवन इसके लिए अति अनिवार्य है। सच्ची स्वतंत्रता तभी संभव है जब व्यक्ति आंतरिक रूप से स्वतंत्र हो। आज व्यक्ति किसी न किसी बुरी आदत और व्यसन का गुलाम बना हुआ है। इन व्यसनों से मुक्त होकर ही हम सही मायने में स्वतंत्र बन सकते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब तक हम स्वयं को नशे और बुरी आदतों से मुक्त नहीं करेंगे, तब तक विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकती। इसी संकल्पना को लेकर ब्रह्माकुमारी पूरे भारत में 10 करोड़ लोगों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा करवा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक संगठन, युवा और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हाथ उठाकर नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारीज दीदी हेमलता ने बताया कि 20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान : ब्रह्माकुमारी हेमलता ने बच्चों को दिलाई नशा न करने की प्रतिज्ञा।

10 crore drug de-addiction campaign: Brahmakumari Hemlata made the children take a pledge not to consume drugs. हरिप्रसाद गोहे आमला। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत भीम नगर क्षेत्र स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोडखी आमला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं शाला स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद करता है। इससे बचने के लिए सकारात्मक सोच, योग और आध्यात्मिक जीवन जरूरी है। इस अवसर पर बहन हेमलता ने सभी बच्चों एवं स्टॉफ को नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। बच्चों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्राचार्य सर मुकेश नायक प्रधान पाठक घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

चाइनीज लहसुन पर उठे सवाल, भारतीय किसानों के हित और लोगों की सेहत को लेकर चिंता; आजादपुर मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट

chinese garlic azadpur mandi indian farmers health concern नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से सामने आई एक ग्राउंड रिपोर्ट ने बाजार में बिकने वाले लहसुन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट में चाइनीज लहसुन की गुणवत्ता, उसके इस्तेमाल और भारतीय लहसुन किसानों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में आजादपुर मंडी में बड़ी मात्रा में लहसुन का स्टॉक दिखाई देता है। रिपोर्ट के दौरान मंडी से जुड़े लोगों से बातचीत कर भारतीय और चाइनीज लहसुन के बीच अंतर, बाजार में इसकी मौजूदगी और किसानों पर इसके प्रभाव को समझने की कोशिश की गई। क्या चाइनीज लहसुन भारतीय किसानों के लिए चुनौती है? ग्राउंड रिपोर्ट में सामने रखी गई प्रमुख चिंता यह है कि यदि विदेशी लहसुन भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है तो इसका सीधा असर देश के लहसुन उत्पादक किसानों पर पड़ सकता है। भारतीय किसान अपनी फसल तैयार करने में लागत, मजदूरी, सिंचाई और भंडारण जैसी कई चुनौतियों का सामना करते हैं। ऐसे में बाजार में कम कीमत या अलग सप्लाई चैन के जरिए आने वाला विदेशी लहसुन भारतीय किसानों की उपज की कीमत और मांग को प्रभावित कर सकता है—हालांकि इसका वास्तविक असर जानने के लिए आधिकारिक आयात और बाजार आंकड़ों की जांच जरूरी है। सेहत को लेकर भी उठ रहे सवाल वीडियो में चाइनीज लहसुन को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी व्यक्त की गई है। हालांकि, किसी भी लहसुन को केवल उसके देश के आधार पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताना उचित नहीं होगा। किसी उत्पाद की सुरक्षा पर निष्कर्ष उसके उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, रासायनिक अवशेष और खाद्य-सुरक्षा जांच जैसे वैज्ञानिक मानकों के आधार पर ही निकाला जाना चाहिए। यही वजह है कि चाइनीज लहसुन को लेकर लगाए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी दावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक और सरकारी जांच बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। भारतीय लहसुन की पहचान कैसे करें? ग्राउंड रिपोर्ट में भारतीय और कथित चाइनीज लहसुन की पहचान को लेकर भी चर्चा दिखाई गई है। हालांकि, सिर्फ देखकर किसी उत्पाद की उत्पत्ति या गुणवत्ता का पक्का निर्धारण नहीं किया जा सकता। उपभोक्ताओं को पैकेजिंग, स्रोत और अधिकृत विक्रेता की जानकारी पर ध्यान देना चाहिए। सरकार के सामने बड़ा सवाल चाइनीज लहसुन को लेकर उठती बहस सिर्फ उपभोक्ता की सेहत तक सीमित नहीं है। इसके साथ किसानों की आय, बाजार में प्रतिस्पर्धा, आयात नीति और खाद्य सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल जुड़े हैं। जरूरत इस बात की है कि संबंधित सरकारी एजेंसियां बाजार में उपलब्ध लहसुन के नमूनों की नियमित जांच करें और यदि कोई प्रतिबंधित अथवा मानकों के विपरीत उत्पाद मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आजादपुर मंडी से सामने आई यह तस्वीर एक बड़ा सवाल जरूर छोड़ती है—भारतीय किसान की मेहनत से पैदा होने वाले लहसुन को बाजार में उचित कीमत और उपभोक्ता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद कैसे मिले?

जम्बाड़ा में कन्या कौशल शिविर संपन्न, 250 बालिकाओं ने लिया भाग।

‘Kanya Kaushal Shivir’ (Girls’ Skill Camp) concludes in Jambada; 250 girls participated. हरिप्रसाद गोहेआमला/जम्बाड़ा।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नव चेतना केंद्र गायत्री परिवार जम्बाड़ा द्वारा रविवार को क्षेत्र का पहला एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 किशोर बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में भारतीय संस्कार, योग-प्राणायाम, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत योग-प्राणायाम से हुई। इसके बाद पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। छिंदवाड़ा से आई आचार्य बहनों की टीम ने आत्मविश्वास, जीवन कौशल, स्वास्थ्य और संस्कार विषयों पर मार्गदर्शन दिया। बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी कर सक्रिय बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार आमला के वरिष्ठ सदस्य, ट्रस्टीगण और नारीशक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

नलखेड़ा के मोहित सिंह सिसोदिया ने किया DAVV में टॉप: LLB में मिली बड़ी सफलता, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया

Mohit Singh Sisodia from Nalkheda tops DAVV: Achieves great success in LLB, brings glory to family and region संवाददाता चंदा कुशवाहा आगर मालवा । जिले की नलखेड़ा तहसील के छोटे से गांव पिलवास के एडवोकेट मोहित सिंह सिसोदिया ने उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। मोहित ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर के LLB सत्र 2023-26 की परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी लॉ की शिक्षा इंदौर के रेनेसां लॉ कॉलेज (Renaissance Law College) से पूरी की है। दादा, पिता और अंकल को दिया सफलता का श्रेय अपनी इस उपलब्धि पर मोहित सिंह सिसोदिया ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके दादा बालू सिंह सिसोदिया, पिता महेंद्र सिंह सिसोदिया और अंकल एडवोकेट लाखन सिंह सिसोदिया का विशेष योगदान और निरंतर मार्गदर्शन रहा है। परिवार के सहयोग और गुरुजनों के आशीर्वाद के बल पर ही वे यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। “मेरा मुख्य लक्ष्य कानून के क्षेत्र में काम करते हुए उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो न्याय से वंचित रह जाते हैं। समाज सेवा और निष्पक्ष न्याय ही मेरी प्राथमिकता होगी।” एडवोकेट मोहित सिंह सिसोदिया क्षेत्र में खुशी की लहर मोहित की इस उपलब्धि पर ग्राम पिलवास सहित पूरे नलखेड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मोहित की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवा विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

मेहरा समाज की बेटी तोषना घुड़ाले ने पीएनएसटी में लाया 99.8 परसेंटाइल, 3 परीक्षाओं में रही सफल।

Toshna Ghudale, daughter of Mehra community, scored 99.8 percentile in PNST, was successful in 3 exams. हरिप्रसाद गोहे आमला। मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गंगाराम घुड़ाले की बिटिया कुमारी तोषना घुड़ाले ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है।  तोषना ने वर्ष 2026 में पीएनएसटी परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने एआईएमएस नर्सिंग में 91 परसेंटाइल और नीट में 86 परसेंटाइल अंक हासिल कर एक साथ तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में एक साथ तीन परीक्षाओं में क्वालीफाई कर तोषना ने यह सिद्ध किया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य संभव है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेहरा समाज संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने घुड़ाले निवास पहुंचकर तोषना एवं उनके माता-पिता का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। एवं सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज ने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बिटिया की उपलब्धि को  समाज ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet