LATEST NEWS

लीलाझर सरपंच पर अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ,6 पंचों में से 5 ने जताया विरोध ।

No-confidence motion against Lilajar Sarpanch was not passed, 5 out of 6 Panchs expressed their opposition. हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्राम पंचायत लीलाझर के सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को हुए मतदान में पारित नहीं हो सका। मिली जानकारी अनुसार 11 पंचों वाली इस पंचायत में 24 सितंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, लेकिन प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित बहुमत नहीं मिलने से यह पारित नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को ग्राम पंचायत लीलाझर के 6 पंचों ने संयुक्त रूप से एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया को लिखित आवेदन सौंपा था। इसमें सरपंच के विरुद्ध अविश्वास जताते हुए मतदान की मांग की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने 24 सितंबर की तारीख तय कर मतदान की प्रक्रिया कराई। मतदान के दौरान 6 पंचों ने हिस्सा लिया। इसमें सरपंच के पक्ष में 5 मत पड़े, जबकि 5 पंच अनुपस्थिति थे।1 पंच ने विपक्ष में मतदान किया हालांकि, नियमों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। इस स्थिति में बहुमत पूरा नहीं होने से प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। इस मतदान प्रक्रिया के लिए आयोजित सम्मिलन की अध्यक्षता तहसीलदार रिचा कौरव ने की। वहीं, पूरी कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कराई गई। एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया ने बताया कि लीलाझर पंचायत में सरपंच के खिलाफ हुए मतदान में अपेक्षित बहुमत नहीं मिल सका। सरपंच को फिलहाल पद से नहीं हटाया जा सकता। वहीं पंचायत में सरपंच और विरोधी गुट के बीच खींचतान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

अजनी रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में एन आर एम यू को मिली विजय, प्रचंड बहुमती से जीत की दर्ज।

NRMU wins Ajni Railway Institute elections, registers victory with a huge majority. आमला/अजनी/नागपुर ! हाल ही में सम्पन्न हुए मध्य रेल्वे अजनी इंस्टीट्यूट चुनाव में नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन ने विजय हासिल कर प्रचंड बहुमतों से जीत का परचम लहराया। रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय कामरेड साथियों ने नागपूर मंडल सचिव कॉम मनोज चोईथानी, अध्यक्ष विपीन पाटिल के नेतृत्व में एवं एस के झा के मार्ग दर्शन में नागपूर अजनी रेल्वे इंस्टीट्यूट चुनाव में एन आर एम यू की प्रचंड जीत दर्ज होने की बात कहीं है । इस मौके पर उपस्थित कॉमरेड साथियों ने ढोल ढमाकों के साथ जबर्दस्त आतिश बाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एन आर एम यू जिंदाबाद,इंकलाब ज़िंदाबाद ,सभी कॉमरेड को लाल सलाम के नारे लगा रहे थे। कॉमरेड राजेश आर रावत ने बताया अजनी रेल्वे इंस्टिट्यूट चुनाव में मिली जीत पर  मंडल सचिव कॉम मनोज चोईथानी जी,अध्यक्ष कॉम विपीन पाटिल जी सहायक महामंत्री कॉमरेड एस. के. झा जी, ने सभी ब्रांच पदाधिकारी गण,और सभी कॉमरेड साथियों को इस महत्वपूर्ण अजनी इंस्टीट्यूट चुनाव कि जीत कि अनंत अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर इस चुनाव में जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से एन आर एम यू टीम को अपना पूर्ण सहयोग दिया है,हम उन सभी का हृदय की गहराइयों से आभार,धन्यवाद प्रकट करतें हैं,तथा भविष्य में आप सभी से इसी प्रकार सहयोग मिलता रहें कामना करते हैं…

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सीहोर में आयोजित हुआ वर्ष 2025 वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

The annual sports competition for the year 2025 was organized by Madhya Pradesh Police in Sehore. बरेली के रामप्रसाद गोहे ने सीहोर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। जीते तीन कांस्य पदक, उच्च अधिकारियों ने किया सम्मानित। आमला/बरेली । 64 वी अंतराज्यीय मध्य जोन भोपाल पुलिस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का सीहोर मध्य प्रदेश में आयोजन किया गया था । प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 15 सितंबर को होकर प्रतियोगिता का विधिवत समापन 19 सितंबर को किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में भोपाल, रेडियो भोपाल, सीहोर,, विदिशा, राजगढ़, रायसेन के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ने हिस्सा लिया सफल रहे खिलाड़ियों को सीहोर में आईजीपी भोपाल आई पी एस अभय सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो की सीहोर में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिता में बरेली जिला रायसेन के उप निरीक्षक राम प्रसाद गोहे ने क्रमशः 10000 मीटर दौड़,20 किलो मीटर पैदल चाल,के अलावा 21 किलो मीटर साइकिलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर बतौर रायसेन पुलिस कांस्य पदक जीत जिले सहित पुलिस विभाग का नाम रोशन किया।गोहे की सफलता पर आज मंगलवार कंट्रोल रूम रायसेन में पुलिस अधीक्षक महोदय पांडे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, आर आई कविता डामोर के हस्ते समस्त खिलाड़ियों के साथ मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान बरेली एसडीओपी रायसेन कुंवर सिंह मुकाती,बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता,समस्त स्टाफ खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों व जिला खेल अधिकारी रायसेन एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री मुमताज जी द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई देकर खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की। बतादे निरीक्षक आर पी गोहे पुलिस अधिकारी के साथ सफल धावक भी हे।

चाय पर चर्चा : कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर हुई बातचीत

Chai Pe Charcha: Discussion on strengthening the Congress organization हरिप्रसाद गोहेआमला। रविवार को अवकाश के दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता सर रमेश दामले ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर “चाय पर चर्चा” का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता ॐ प्रकाश सूरे से विस्तारपूर्वक बातचीत की। दामले ने कहा कि कांग्रेस संगठन की रीति-नीति और विचारधारा से कार्यकर्ताओं को निरंतर जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन को मजबूती देने तथा जनता तक कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

भैंसाई नदी में बहे लापता युवक का मिला शव।

The body of the missing youth who was swept away in the Bhainsai river was found. हरिप्रसाद गोहेआमला। बोरदही थाना क्षेत्रांतर्गत आनेवाले भूआरिया ग्राम स्थित भेसाईं नदी में बहे लापता युवक का शवएन.डी.आर.एफ, पुलिस, एवं राजस्व संयुक्त दल को कड़ी मशक्कत के 36 घंटे बाद देड से दो किलोमीटर दूरी पर मिला। थाना बोरदेही से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक की पहचान अरुण पिता जगन्नाथ उईके निवासीग्राम बेहडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया शव नदी से बाहर निकलवाकर कार्यवाही जारी है पी एम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

आमला जनपद पंचायत : खंड स्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ।

Amla District Panchayat: Block level Swachhata Hi Seva program was launched. हरिप्रसाद गोहेआमला ! क्षेत्र का प्रमुख देवीधाम स्थल मा रेणुका धाम छावल से आज खंड स्तरीय स्वक्षता सेवा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जनपद अध्यक्ष आमला गणेश यादव द्वारा की गई इस दौरान मौजूदा ग्रामीण जानों को स्वक्षता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आमला गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरि यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला संजीत श्रीवास्तव, बीपीओ संजय सावरकर,ग्राम सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत छावल में साफ-सफाई अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा स्वच्छता अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखते हैं तो परिवार और समाज बीमारियों से दूर रहेंगे। स्वच्छ वातावरण से जीवन स्वस्थ और सुखद बनता है।स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आगामी दिनों में भी विविध जन-जागरूकता गतिविधियो का संचालन कीया जायेगा। वहीं स्वच्छता ही सेवा के दौरान नवरात्र पर्व भी आयोजित होंगा। इस त्योहार को क्लीन ग्रीन उत्सव के रूप में मनाने पर बल दिया जायेगा।वहीं पूजा समितियों एवं आयोजकों से अनुरोध किया गया है। कि नवरात्र पूजा एवं मेला परिसर को प्लाष्टिक कचरा सहित सभी तरह का कचरा से मुक्त स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल त्योहार बनाने का हर संभव प्रयास करें। पूजा परिसर में एकल उपयोग वाले प्लाष्टिक के थैले का उपयोग न करें। इसके बदले जूट, कपड़े, कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करें। कचरा न फैलाएं। ब्लाकवासियो से अनुरोध किया गया है कि वे इसमें भाग लें और अपने घर परिवेश गांव को स्वच्छ बनाएं। गांव मोहल्ला और गली को प्लाष्टिक कचरा सहित सभी तरह के कचरा से मुक्त बनाने के लिए संचालित अभियान में श्रमदान करें। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक विमल बचले, सरपंच राजू कापसे, सचिव गजेंद्र सिकरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आवारा मवेशियों की समस्या खत्म चाहिए, विकल्प नहीं स्थाई समाधान चाहिए : पूर्व पार्षद राकेश धामोडे

The problem of stray cattle needs to be resolved, we need a permanent solution, not an alternative: Former councillor Rakesh Dhamode हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर में व्याप्त आवारा मवेशियो की समस्या से न खुश पूर्व पार्षद राकेश धामोडे ने आज मंगलवार नगर के व्यस्ततम चौराहा जनपद चौक पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया ओर नगर की ज्वलंत समस्या आवारा मवेशीयो की खत्म करने मांग की गई। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को अल्टीमेटम देकर कहा समस्या का विकल्प नहीं स्थाई समाधान चाहिए बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में जिले का ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के लिए बाध्य रहूंगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी। प्रदर्शन के दौरान धामोडे हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती रख भारत माता की जय जयघोष लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें विभिन्न संगठन एवं नगर वासियों का भी भरपूर समर्थन मिला।हमारे प्रतिनिधी से चर्चा के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद आमला नितिन बिंजवे ने बताया आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने शहर मुनादी कराई जा रही है, मुल्लताई से पशु वाहन बुलाया गया हैं कल से पशु पकड़ने कार्यवाही शुरू की जाएंगी वहीं डाग के लिए निविदा निकाली जाएगी।।

हाथ पकड़कर पुल पार कर रहे थे दो युवक भेसाईं नदी में बहे।

Two youths were crossing the bridge holding hands and were swept away in the Bhesain river. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला विकास खंड अंतर्गत आने वाले भूआरिया गांव स्थित भेसाईं नदी पर बना बिना रेलिंग का पुल लोगों की जान का दुश्मन बन हुआ है । जहां प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु के दौरान घटना दुर्घटना घटित हो रही बावजूद जिम्मेदार, जन प्रतिनिधी,विभाग प्रमुख सहित प्रशासन का ध्यान नदी पर पुल बनाने की और नहीं हे। जिस कारण पुल पर गंभीर दुर्घटना होना आम हो गया है। आपको बता दे क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार शाम फिर एक बार भेसाईं नदी पर बने पुल को तेज बहाव के बावजूद दो युवक हाथ पकड़कर पार कर रहे थे जिस दौरान दोनों युवक के नदी में बह जाने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बहरहाल एक युवक ने तिरकर नदी पार कर अपनी जन बचा ली है।वही दूसरे लापता युवक को एन डी आर एफ की टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार तैरकर बाहर निकला मंडी यादव ने पुलिस को बताया बेहड़ी गांव निवासी अरुण ऊईके और में हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे इस दौरान दोनों नदी में गिर गए।मैने तैरकर जान बचाली मेरा साथी अभी लापता है। थाना प्रभारी बोरदेही राधेश्याम वटी ने बताया लापता युवक की तलाश एन डी आर एफ की टीम लगीं है पानी मटमेला होने से दिक्कत आ रही है। मौके पर पुलिस बल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।

पांच वर्ष से अलग, अलग रह रहे मामले में हुआ सुलह

Separated for five years, reconciliation happened in the case of living separately हरिप्रसाद गोहेआमला। व्यवहार न्यायालय आमला में वर्ष 2021 में अनावेदक उमेश के विरुद्ध भरन पोषण का मामला श्रीमान अपर जिला सत्र न्यायाधीश आमला तपेश कुमार दुबे के न्यायालय में पेश किया था।जिस मामले का निराकरण व्यवहार न्यायालय आमला में आज आयोजित नैशनल लोक अदालत में सफलता पूर्वक किया गया। बतादेआवेदिका रूपाली का विवाह अनावेदक उमेश बंजारे ग्राम सेहरा के साथ सम्पन्न हुआ था। दोनों लगभग 5 वर्ष पूर्व से अलग ,अलग निवास कर रहे थे। आवेदीका रूपाली जो की बेलमंडाई पंखा की निवासी है।जोकि श्रीमान अपर जिला सत्र न्यायाधीश आमला तपेश कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आमला कुशांक अग्रवाल ,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमला राहुल निरंकारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी आमला सुश्री चारु व्यास एवं अधिवक्तागणों के आपसी प्रयासों से दोनों के मध्य हुए आपसी विवाद को समाप्त कर दोनों पक्ष ने राजी खुशी साथ साथ रहना स्वीकार किया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पक्ष को एक पेड़ भेंट कर रूपाली और उमेश एक साथ अपने ग्रस्त जीवन में रहने हेतु न्यायालय से रवाना हो गए । नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरणों का निराकरण आज हुआ जिसमें श्रीमान जिलासत्र न्यायाधीश अमला श्री तपेश कुमार दुबे के न्यायालय में 46 लंबित प्रकरण का निराकरण हुआ । श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खुशांक अग्रवाल आमला के न्यायालय में 26 प्रकरण एवं श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमला श्रीमान राहुल निरंकारी के न्यायालय में 18 प्रकरण एवं श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सुश्री चारु व्यास के न्यायालय में 24 प्रकरण के साथ आयोजित नैशनल लोक अदालत में कुल 113 प्रकरण का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से हुआ ।

आमला : मेंटनेंस कार्य के चलते रविवार बिजली सप्लाई रहेंगी बाधित

Amla: Due to maintenance work, electricity supply will be disrupted on Sunday. आमला नगर जोन अंतर्गत बोड़खी 11 के व्ही फीडर में होना हे सुधार कार्य। हरिप्रसाद गोहे आमला। मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी”ए ई मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आमला विलास उईके से प्राप्त जानकारी अनुसार आमला नगर जोन अंतर्गत आने वाले बोड़खी 11 के व्ही फीडर में रविवार दिनांक 14/09/2025 को आमला नगर जोन अंतर्गत बोड़खी 11 के व्ही फीडर में सुधार कार्य किया जाना है। जिसके चलते सुबह 10 बजे से तीन बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेंगी जिससे आमला, 12 क्वार्टर, भीम नगर, बोड़खी, लोहार मोहल्ला, हसलपुर, जीराढाना सहित समस्त बोड़खी क्षेत्र प्रभावित रहेगा ।

नहीं रुक रहा क्षेत्र के ग्रामों में अवैध शराब का परिवहन?

Transportation of illicit liquor in the villages of the area is not stopping? हरिप्रसाद गोहेआमला ! क्षेत्र में शराब ठेकेदार द्वारा गांव, गांव शराब पहुंचाए जाने के मामले में भले ही आमला पुलिस ने बीते दिनों बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही शराब ठेका कर्मियों के विरुद्ध की गई बावजूद ठेकेदार अपनी हठधर्मी से बाज नहीं आ रहा ओर अधीनस्थ कर्मचारियों से अब भी ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब परिवहन करा अवैध शराब का कारोबार करने में मशगूल है। बावजूद जिम्मेदार आबकारी विभाग मौन है यह बात एक गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न का विषय हे। ऐसे में फिर एक बार ग्रामीणों ने अपने गांव में अवैध शराब लेकर घूम रही गाड़ी को पकड़कर मय अवैध शराब की पेटी, गाड़ी और ठेका कर्मचारियों को बोरदेही पुलिस के हवाले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। क्या हे पूरा मामला।थाना बोरर्देही से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार देर शाम बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सोरनादेही इलाके में शराब ठेकेदार की गाड़ी घूमते ग्रामीणों को दिखाई दी थी जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पर बल रवाना किया बाद पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों को समझाया और गाड़ी थाने लेकर आए मिली जानकारी अनुसार गाड़ी में अवैध शराब मिलने पर ठेका शराब कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आबकारी अधिनियम के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इन्होंने क्या कहा।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंच कर उन्हें समझाइश देकर उन्हें थाना लाया गया गाड़ी में मिली शराब पर आबकारी अधिनिंनासुसार कार्यवाही की गई।राधेश्याम वटी थाना प्रभारी बोरदेही ।

सैकड़ों परिजनों ने आमला नगर में धूम धाम से अखंड ज्योति एवं कलश का पूजन किया

Hundreds of family members worshipped the eternal flame and Kalash with great pomp in Amla Nagar हरिप्रसाद गोहेआमला ! शांतिकुंज हरिद्वार से जिले के आमला तहसील में दिनांक 07 से 11 सितम्बर तक ज्योति कलश यात्रा 05 नव चेतना केंद्र के 50 गावों से भ्रमण कर आमला नगर में समापन किया | अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया की तहसील आमला से रथ बैतूल तहसील में प्रवेश करेगा | तहसील आमला में 05 दिन तक नव चेतना केंद्र बोरदेही, तोड़नवाडा, कुटखेड़ी, कन्हड़गाव,कुजबा, जम्बाडा, ससुन्द्रा एवं आमला नगर में भ्रमण कर शांतिकुंज हरिद्वार का सन्देश जन जन तक फैलाया | ज्‍योति कलश यात्रा का कलश हरिद्वार से आमला पंहुचा शांतिकुंज हरिद्वार से ज्‍योति कलश यात्रा का कलश घोड़ाडोंगरी विकासखण्‍ड से आमला विकासखण्‍ड के बोरी ग्राम पंचायत में प्रवेश किया एवं नव चेंतना केंद्र बोरदेही में भ्रमण किया । ज्‍योति कलश के स्‍वागत में गायत्री परिवार के सैकड़ो महिला पुरूषों द्वारा पुष्‍प वर्षा कर इस दिव्‍य कलश का स्‍वागत और पूजन किया। तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि तहसील आमला के विभिन्न क्षेत्रों में रथ यात्रा का भव्य स्वागत एवं कलश पूजन किया गया। लगभग 5000 गायत्री परिजनों ने कलश पूजन किया। जिला युवा प्रकोष्ठ के निलेश कुमार मालवीय ने बताया कि ग्राम बोरदेही, कुजबा , जम्बाडा, अंधरिया एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में पहुंचकर शाम को दीप यज्ञ संपन्न कर शांतिकुंज हरिद्वार का सन्देश दिया | तहसील आमला में 07 से 11 सितंबर तक अलग अलग नव चेतना केंद्रों में रथ यात्रा का भ्रमण किया गया | टोली नायक विनायक धोटे एवं उपजोन समन्वय समिति के सदस्य एस पी डढोरे ने बताया की शांतिकुंज हरिद्वार अखण्‍ड ज्‍योति और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्‍मशताब्‍दी कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में वृहद साधनात्‍मक कार्यक्रम चला कर मना रहा है अखिल विश्‍व गायत्री परिवार अनेक सामाजिक कुरितियों के उन्‍मूलन के लिए कार्य कर रहा है । गायत्री परिवार आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े ने बताया की 19 दिसम्‍बर 2025 से 22 दिसम्‍बर 2025 तक शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय यज्ञ में सामूहिक विवाह एवं अनेकानेक संस्‍कार भी नि:शुल्‍क सम्‍पन्‍न होंगें। इस हेतु युवा प्रकोष्‍ठ ने आव्‍हान किया है कि खर्चिली शादियों की बजाय इस यज्ञ कें माध्‍यम से नि:शुल्‍क विवाह करने युवा आगें आयें और अभी सें अपना पंजीयन करवा कर जरूरी दस्‍तावेज गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला या अपने करीबी गायत्री शक्तिीपीठ प्रज्ञापीठ चेतना केन्‍द्र या नवचेतना केन्‍द्र को सूचित कर विवाह आदि संस्‍कारों का दिन एवं दिनांक पता कर लेवें। ज्‍योति कलश यात्रा के साथ ठाकुरदास पवार धर्मेश्वर झाड़े वाहन चालक रमेश, के.के. सूर्यवंशी, बी आर देशमुख, सुनील गव्हाड़े, रिषभ पवार, राजेश मालवीय,जगदीश राठौर, जी आर खादिपुरे, मिथिलेश सोनी, ऋषि पंडाग्रे, कैलाश धाकड़,नत्थू चिल्हाते,बोरदेही के रमेश सूर्यवंशी, कुजबा के दिनेश चिल्हाटे, जम्बाडा से गुलाबराव देशमुख, धनराज चंदेल, ससुन्द्रा से संतोष कनाठे, सुनील सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य देवकी हरि यादव, छावल सरपंच राजू कापसे, ससुंद्रा सरपंच माथनकर एवं सभी नवचेतना केन्द्रों के गायत्री परिजनों के सहयोग से ज्योति कलश यात्रा संपन्न हुई |

यातायात नियमों का पालन करवाने आमला पुलिस चला रही यातायात (विशेष) अभियान।

Amla police is running traffic (special) campaign to ensure compliance with traffic rules. हरिप्रसाद गोहेआमला । दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़को पर यातायात नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य को लेकर आमला पुलिस ने बुधवार बोड़खी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत आमला बैतूल मुख्य सड़क मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात विशेष अभियान की शुरुवात की गई। थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त की गई कार्यवाही के दौरान यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले दस वाहन चालकों से पुलिस ने कार्यवाही के दौरान तीन हजार रुपए समन शुल्क वसूल यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान नगर निरीक्षक थाना आमला राजेश सातनकर ने बताया यातायात विशेष अभियान 2025 अंतर्गत आमला, बोड़खी, बैतूल मार्ग पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चला चालानी कार्यवाही की गई। विशेष यातायात अभियान अंतर्गत थाना क्षेत्र में आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मूलचंद अनंत, सहायक उप निरीक्षक राममोहन यादव, प्रधान आरक्षक प्रमोद सहित स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

आमला में आत्महत्या रोकथाम सेमिनार : पुरुष मानसिक स्वास्थ्य पर डॉ. गोहे का बड़ा संदेश

Suicide prevention seminar in Amla: Dr. Gohe’s big message on male mental health हरिप्रसाद गोहेआमला ! विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर रविवार को बैतूल के छत्रपति शिवाजी महाराज ओपन ऑडिटोरियम में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोवैज्ञानिक, रिहैबिलिटेशन काउंसलर एवं एसआईएफ बैतूल के अध्यक्ष डॉ. संदीप गोहे ने किया।अपने उद्बोधन में डॉ. गोहे ने कहा कि आत्महत्या आज हमारे समाज की सबसे गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी)के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले एक दशक में पुरुष आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पुरुष आत्महत्या दर महिलाओं की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक है। पति आत्महत्या की संख्या पत्नी आत्महत्या से करीब 3 गुना अधिक है। इसका सीधा अर्थ है कि शादी के बाद पुरुष आत्महत्या की संभावना बढ़ जाती है, जबकि महिलाओं में शादी के बाद यह दर घट जाती है, जो आम धारणा के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारत में आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण पारिवारिक समस्याएं हैं। पति–पत्नी की आत्महत्या के आंकड़ों का यह जेंडर अनुपात लगातार बढ़ रहा है। पहले एनसीआरबी रिपोर्ट में फैमिली इश्यूज को पति/पत्नी से झगड़ा और ससुराल से विवाद के रूप में दर्ज किया जाता था। इससे स्पष्ट है कि आत्महत्या का प्रमुख कारण वैवाहिक विवाद है। कई बार दर्ज की गई आर्थिक समस्याएं भी पत्नी या ससुराल की अपेक्षाओं और दबावों से जुड़ी होती हैं। यही कारण है कि शादी के बाद पुरुष आत्महत्या का ग्राफ और ऊंचा हो जाता है। पुरुषों को सिस्टम से नहीं मिल रहा सपोर्टडॉ. गोहे ने कहा कि समाज पुरुषों से हमेशा मजबूत बने रहने की उम्मीद करता है, लेकिन उनके लिए सुरक्षित माहौल और सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध नहीं कराता। नतीजा यह होता है कि पुरुष अपनी भावनाएं और समस्याएं व्यक्त नहीं कर पाते। यह असहयोगी वातावरण उन्हें अंततः आत्महत्या जैसे कदम की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि मदद मांगना कमजोरी नहीं बल्कि साहस है। डॉ. गोहे ने आत्महत्या के प्रमुख कारणों जैसे बेरोजगारी, आर्थिक संकट, पारिवारिक तनाव, झूठे मुकदमे और मानसिक बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी संकेतों की पहचान करने और समय रहते संवाद की महत्ता पर भी जोर दिया। पिछले पाँच वर्षों से जिले में सक्रिय है संस्थाउन्होंने बताया कि एसआईएफ बैतूल पिछले पाँच वर्षों से इस विषय पर लगातार कार्य कर रहा है व ये उनका विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का दूसरा वर्ष है और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य तथा झूठे मुकदमों में फंसे पुरुषों को सहायता प्रदान कर रहा है। संस्था द्वारा चलाए गए अभियान एक पेड़ पिता के नाम और एक कुर्सी मर्दों के नाम ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश झारे ने किया। इस अवसर पर अजय वरवड़े, राजेश उपराले, विजय साहू, चित्रांजन बन्नारे, लीलाधर मालवीय, अभिनव देशमुख, गणेश घोघरे, निलेश उपासे, बिस्वजीत मंडल, आकाश सिंह तोमर, लोकेश सराठे सहित बड़ी संख्या में सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समापन में डॉ. गोहे ने कहा कि हर जीवन अनमोल है। आत्महत्या कोई समाधान नहीं, बल्कि समस्या से भागने का तरीका है। हमें परिवार, समाज और संस्थाओं के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। आत्महत्या रोकना केवल पीड़ित व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।इसके साथ एसआईएफ बैतूल ने मेन्स हेल्प लाइन नबर भी सजा किया जो की 8882498498 है।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर, किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, लगाया पीपल का पेड़ ।

Organized a tribute meeting, organized a tree plantation program and planted a Peepal tree. हरिप्रसाद गोहेआमला । दिनांक 4.9.2025 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आमला के प्रथम विधायक स्वः श्री भाकरू जी पाटिल की पुत्री स्व गोपी बाई पंडोले जी की श्रद्धांजली का कार्यक्रम ग्राम धौंसरा में संपन्न हुआ उस कार्यक्रम में उनके ज्येष्ठ सुपुत्र चंद्रशेखर पण्डोले समाज सेवक और परिवार के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजली दी गई कार्यकम में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे जी ,पूर्व न .पा अध्यक्ष मनोज मालवे जी उपस्थित थे स्वर्गीय श्रीमति गोपी बाई पण्डोले “बाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी” की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया नितिन गाडरे जी एवं मनोज मालवे पूर्व नपा अध्यक्ष एवं जेष्ठ पुत्र समाजसेवक चन्द्रशेखर पण्डोले जी द्वारा पीपल का पेड लगाया गया। दिनांक 25-9-2025 को माननीय डॉ योगेश पंडाग्रे जी विधायक आमला, माननीय मुकेश खण्डेवाल जी समाजसेवी,राजेश सातनकर टी आई आमला,संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला,निर्मल सिंह ठाकुर जी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग आमला एवं अन्य विभाग प्रमुख तथा समाजसेवी – नीरज सोनी, चरणजीत सिंह अरोरा, राजेंद्र उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा जी, शेषराव चौकीकर, हरिदास अतुलकर, शिवप्रसाद गुजरे, यशवंत जी झरबडे जी, संजय साहू व्यापारी संघ अध्यक्ष संघ सहित गणमान्य नागरिक आदि की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम ग्राम धौसरा में सम्पन्न हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet