LATEST NEWS

अंबाडा में एस डी एम बड़ोनिया ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्यवाही, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

SDM Baronia took major action against illegal mining in Ambada, creating panic among illegal traders. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के पालानार्य आमला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सर शैलेंद्र बड़ोनिया ने खनिज, राजस्व, पुलिस विभाग के संयुक्त दल के साथ 26 मार्च को आमला विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडा स्थित स्टोन क्रेशर एवं आस पास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की है। कार्यवाही के दौरान एक पोकलैंड मशीन और डंफर को जप्त कर संबंधित के विरुद्ध 2•12 करोड़ का जुर्माना भी प्रस्तावित किया गया। एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा क्षेत्र अवैध खनन एवं परिवहन पर की गई इस बड़ी कार्यवाही से जहां खनन माफियों में हड़कंप है वहीं अवैध कारोबारियों में सन्नाटा पसर गया है। मौके पर की कार्यवाही एस डी एम बड़ोनिया ने निरीक्षण के दौरान ग्राम अम्बाडा स्थित निजी भूमि ख.क्र. 413/2 रकबा 0.607 हेक्टेयर एवं भूमि खसरा क्रमांक 408 रकबा 1.578 हेक्टेयर के अंश भाग पर पोकलेण्ड मशीन द्वारा खनिज बोल्डर/पत्थर का अवैध उत्खनन कर डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 0520 के द्वारा अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। मशीन/डम्पर चालक ने बताया कि उक्त उत्खनन/परिवहन कार्य स्टोन क्रेशर संचालक उपेन्द्र ऊर्फ भूरू सूर्यवंशी द्वारा कराया जा रहा है। मौके पर उपस्थित दल द्वारा उत्खनित क्षेत्र की माप की गई। माप अनुसार उत्खनित खनिज की मात्रा 14154 घन मीटर आंकलित की गई। जांच अधिकारियों द्वारा उक्त अवैध उत्खनन कार्य में संलिप्त मशीन और डम्पर को जप्त कर पुलिस चौकी बोड़खी थाना आमला की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। वहीं ग्राम अम्बाड़ा क्षेत्र अंतर्गत मास्टर स्टोन क्रेशर के संचालक देवधर इंगले के पक्ष में स्वीकृत व अनुबंधित पत्थर उत्खनि पटटा की जांच के दौरान पटटाधारी द्वारा खदान में की गई ब्लास्टिंग से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न किये जाने, पर्यावरण एवं खनिज नियमों का पालन न किये जाने संबंधी अनियमिताएं पाई गई। अवैध उत्खननकर्ता स्टोन क्रेशर संचालक उपेन्द्र ऊर्फ भूरू सूर्यवंशी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के नियम 18 (2) के प्रावधानों के अंतर्गत जुर्माना राशि 2 करोड़ 12 लाख 31 हजार की राशि का जुर्माना प्रस्तावित कर प्रकरण को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है एवं मास्टर स्टोन क्रेशर संचालक देवधार इंगले द्वारा पटटा संचालन में की गई गंभीर अनियमितता के कारण मप्र गौण खनिज नियम 1996 के प्रावधान अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

उत्सव की तरह मनाया गया आमला में राम जन्मोत्सव, उमड़ा लोगों का अपार जन सैलाब।

Ram Janmotsav was celebrated like a festival in Amla, a huge crowd of people gathered. हरिप्रसाद गोहेआमला। समूचे आमला शहर में शुक्रवार भगवान राम का जन्मदिन उत्सव की तरह मनाया गया।रामनवमी के अवसर पर मेन मार्केट में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा था। प्राचीन राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था और पूरा शहर प्रभु श्री राम जन्मोत्सव की धूम में डूबा हुआ था। आमला के व्यापारियों ने मेन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, वहीं आमला शहर भर में अलग स्थानों से शोभा यात्रा भी आमला पहुंची थी जिसमें बड़ी संख्या राम भक्तों ने पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।व्यापारियों ने दोपहर 4 बजे सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई । इस दौरान भंडारे में भक्तिमय गीतों के साथ शानदार आतिशबाजी की गई जो उत्सव की तरह लग रही थी । जिसका रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु भक्तों ने आनंद लिया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से व्यापारी दीपक जुमरिया, राजु जैन, मनोज राठौर, बंटी सोनी, रोशन साहू, पंकज भाई, विनोद मदान, नरेश राठौर, बब्बू सोनी, सीटू साहू, प्रणय साहू, राजा जुमारिया, अरविंद मडेलकर, खुशाक जुमरिया, पद्दू सेठिया, यश गुगनानी, रोहित भावसार सहित अन्य व्यापारियों ने विशेष सहयोग दिया। मेन मार्केट के सभी व्यापारियों ने मिलजुलकर प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आव्हान किया।

42 सीताराम कीर्तन का पूर्ण आहुति के साथ हुआ समापन।

42 Sitaram Kirtan concluded with complete offering. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के भीमनगर वार्ड हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मनोकामना नाथ शिव मंदिर में साकेतवासी  महामंडलेश्वर 1008 श्री रघुवरदास जी महाराज विद्या कुंड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन में  चल रहा 42 वा सीताराम कीर्तन का शुक्रवार पूर्ण आहुति एवं महा भंडारे के  साथ समापन हुआ । मंदिर समिति प्रमुख लक्छमण शेषराव जी चौकीकर ने बताया मंदिर में  यह भव्य धार्मिक आयोजन चैत्र नवरात्रि के मौके पर 19 मार्च से श्री मनोकामना नाथ नागेश्वर शिव मंदिर, आमला में निरंतर जारी था । गौरतलब हो की साकेतवासी महामंडलेश्वर 1008 श्री रघुवरदास जी महाराज विद्याकुंड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन में पिछले 42 वर्षों से चैत्र नवरात्र के अवसर पर चल रहे इस कीर्तन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना था। कार्यक्रम के दौरान नवयुवक रामायण मंडल आमला, रामायण मंडल बोड़खी, महिला मंडल एवं ग्रामीण भजन मंडलों द्वारा नौ दिनों तक निरंतर कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई । समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही। आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम का आयोजन उमराव चौकीकर भगत जी रामायण मंडल, आमला बोडखी के तत्वावधान में समस्त भजन मंडल एवं महिला मंडल के सहयोग से किया गया । समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सपत्नीक विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति के लक्ष्मण शेषराव चौकीकर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं भजन मंडलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बढ़ाई चाल के बोर से नपा के कुएं में जाता है पानी ? लेकिन यहां के रहवासियों को ही हो रही पानी की सबसे ज्यादा परेशानी ।

Water is supplied to the Municipal Corporation’s well from the borehole at Badhai Chaal, but the residents here are facing the most water problems. हरिप्रसाद गोहेआमला। भीषण गर्मी के साथ आमला नगर में जल संकट ने दस्तक दे दी है। जिस कारण नपा की पेयजल व्यवस्था में भी परिवर्तन दिखाई दिया। नपा जहा एक दिन के अंतराल में पेयजल वितरण करती थी, वहीं अब समूचे नगर में दो दिन के बाद पानी का वितरण किया जा रहा है। नपा की इस व्यवस्था से नगर में लोग तरह तरह की चर्चा करते देखे जा रहे तो वहीं कुछ लोग वार्ड पार्षद के पास पहुंच उन्हें हो रही पेयजल समस्या बता रहे हैं।ऐसे में नगर को मिली 24 घंटे नल से जल मिलने वाली जलावर्धन योजना की सौगात एवं नपा द्वारा की गई जल वितरण व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। नाम न प्रकाशित करने की शर्तों पर नगर वासियों ने कहा कर वसूली में नपा अधिकारी का रवैया जितना सख्त उतना व्यवस्था बनाने पर ध्यान देते तो जल संकट से बिना परेशानी के निपटा जा सकता। इधर नगर के भगत सिंह वार्ड क्रमांक 09 में भरपूर पानी होने की बात रहवासियों ने कही है उनका कहना है नगर पालिका हमारे क्षेत्र के बोर से नपा के कुएं में पानी ले जा रही है बावजूद हमारे वार्ड में सबसे ज्यादा पानी की समस्या यह भी नपा की उदासीन कार्य प्रणाली का परिणाम है। बढ़ाई चाल में व्याप्त पानी की समस्या की शिकायत रहवासियों ने वार्ड पार्षद खुशबू अतुलकर से कर पेयजल व्यवस्था बनाने की बात कही है।वार्ड वासियों की समस्या पार्षद द्वारा नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे को बता बडाईचाल क्षेत्र में टैंकर से पानी बटवाने की मांग की गई । जिस पर नगर पालिका जल शाखा प्रभारी अरुण पवार द्वारा उस क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार पानी बांटने का आश्वासन पार्षद को दिया गया और बडाई चाल क्षेत्र में नगर पालिका के टैंकरों से पानी बांटने का कार्य कर्मचारी द्वारा प्रारंभ किया है पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि बडाईचाल क्षेत्र के बोर से नगर पालिका के कुएं में पानी जाता है लेकिन इस क्षेत्र में ही पानी की सबसे अधिक समस्या रह वासियों को होती है जिसका निराकरण बहुत जल्दी किया जाएगा पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम प्रतिवर्ष अनुसार अपने व्यय पर निजी टैंकरो से नगर के समस्त 18 वार्ड में जलदान करेंगे । इन्होंने क्या कहाबढ़ाईचाल क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या मेरे संज्ञान में है जल्द ही व्यवस्था बनवाई जाएंगी।नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला।

रिश्ते में भरोसा, घर में सेंध—रिश्तेदार निकला नकबजन, 20.85 लाख की चोरी का खुलासा

Trust in relationship, home burglary—relative turns out to be burglar, theft of 20.85 lakh rupees revealed हरिप्रसाद गोहेआमला बैतूल ! आमला थाना क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि फरियादी का ही रिश्तेदार निकला। आरोपी ने रिश्ते की आड़ में घर की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया और बाद में चोरी के जेवर गिरवी रखकर कर्ज चुकता कर दिया। घटना 9-10 मार्च 2026 की दरम्यानी रात की है, जब वार्ड क्रमांक 6, कुन्बी मोहल्ला निवासी ओमकार टिकारे के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुसा। आरोपी ने अलमारी और पलंग पेटी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 मार्च को संदेही महेन्द्र उर्फ रंजीत देवड़े (32), निवासी इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फरियादी का रिश्तेदार है और आर्थिक तंगी व कर्ज के चलते उसने अपने ही परिचित के घर को निशाना बनाया। चोरी के जेवर उसने इंदौर स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर करीब 8 लाख रुपये प्राप्त किए, जिनमें से बड़ी राशि से उसने अपना कर्ज चुका दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बैंक खाते में जमा राशि सहित कुल 20 लाख 85 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया है। मुख्य बरामदगी में शामिल: सोने के जेवरात: ₹12.28 लाखचांदी के जेवर (440 ग्राम): ₹1.01 लाखनकद राशि: ₹4.57 लाखबैंक खाते में फ्रीज राशि: ₹2.98 लाख इस कार्रवाई में थाना आमला पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आमला के प्रसिद्ध भजन गायक सुमित महतकर ने खाटूश्यामजी में दी अपने भजनो की प्रस्तुति ।

Famous Bhajan singer of Amla, Sumit Mahatkar presented his bhajans in Khatushyamji. हरिप्रसाद गोहे आमला।आमला के प्रसिद्ध भजन गायक श्याम प्रेमी सुमित महतकर श्याम भजनो की प्रस्तुति देने एवं बाबा श्याम के दर्शन के लिए अपनी टीम के साथ खाटू श्याम दरबार पहुंचे थे।उन्होंने वहां पहुंच बाबा के दर्शन किए और श्यामप्रेमियों के साथ भजन का आनंद लिया। सुमित महतकर ने टीम के साथ किर्तन शुरू होने से पहले बाबा के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और सभी के लिए मंगल कामना की। खाटूश्यामजी में सुमित महतकर के भजन की प्रस्तुति ने श्यामप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आए श्यामप्रेमियों ने श्याम की चौखानी धर्मशाला में बाबा के भजन का भरपूर आनंद लिया।सुमित महतकर को अन्य राज्यों से आए श्यामप्रेमियों ने खाटूश्याम जी, चुलकाना धाम, सिलीगुड़ी, लखनऊ यूपी जैसे तमाम नगरों में बाबा का किर्तन करने को कहा है। बहुत जल्द ही महानगरों में भी गायक सुमित महतकर द्वारा किर्तन किए जाएंगे ।

साईखेड़ा तालाब को साफ सुथरा, जलमग्न करने गायत्री परिवार ने छेड़ा अभियान ।

Gayatri Parivar launched a campaign to clean and submerge Saikheda pond. हरिप्रसाद गोहे आमला। साईखेड़ा के प्राचीन तालाब को स्वच्छ सुंदर जलमग्न करने गायत्री परिवार ने अभियान की अभिनव पहल की है।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रयाज अभियान तालाब जल स्त्रोत नदी शुद्धि अभियान के तहत ग्राम साईखेड़ा के पौराणिक तालाब की साफ सफाई अभियान का प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 22 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू किया । तालाब के चारों और गंदगी देखी जा सकती है दुखद स्थिति यह है कि इस तालाब में कुछ आस पास के लोग और कुछ अज्ञानता वश ऐसे धार्मिक लोग जो घर में पूजा पाठ करने के उपरांत घर की पूजन सामग्री तालाब में लाकर डाल रहे हैं और जल स्रोतों को गंदा कर रहे हैं कूड़ा करकट प्लास्टिक के पन्नी पूजन सामग्री प्लास्टिक की पन्नीयों में भरकर डाल रहे हैं गायत्री प्रज्ञापीठ आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोडे एवं शिशुपाल डडोरे रमेश बेले ने जल है तो कल है कार्यशाला का शुभ आरंभ करते हुए ग्रामीणों को जल के महत्व से अवगत कराया और बताया कि घर में जो भी पूजा पाठ होती है यज्ञ हवन आदि होते हैं उसकी सामग्री जल स्त्रोत में नहीं डालनी चाहिए इससे जल अशुद्ध होता है और जल जीव जंतुओं को काफी नुकसान होता है गायत्री प्रज्ञापीठ आमला तालाब को साफ रखने के लिए ग्रामीणों को जनजाग्रति के माध्यम से लोगों को जागृत करके जल के महत्व को समझाएगा और इसे सहेजेगा वरिष्ठ वकील मोहम्मद शफी खान ने ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में भी जल स्रोतों को साफ रखने की प्ररेणा दी गई है और प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया गया है गायत्री परिवार इस दिशा में लगातार पुनीत कार्य कर रहा है श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के संयोजक राजेंद्र उपाध्याय पर्यावरण प्रेमी सदाराम झरबड़े ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास जो अतिक्रमण और गंदगी व्याप्त है लोग खुले में शौच कर रहे हैं तालाब को गंदा कर रहे हैं तालाब के घाट अत्यधिक जीर्ण श्रीण अवस्था में है घाट पर गंदगी व्याप्त है सुधार होना चाहिए लोग मवेशी बांध रहे हैं गोबर खाद के लिए तालाब के पास इकट्ठा किया जा रहा है यह सभी जलस्त्रोतों के प्रति लापरवाही का नतीजा है जिसके लिए ग्राम पंचायत जिम्मेदार है ग्राम पंचायत को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा जो पत्थर के घाट बनाए हैं उन्हें साफ सुथरा कर आम लोगो के लिए उपयोगी बनाना चाहिए ग्राम साईखेड़ा के बुजुर्ग बाबूराव मकोड़े भूरेन्द्र मकोड़े पांडुरंग देशमुख आर के बनखेड़े मधुकर मकोड़े ने बताया कि यह तालाब सैकड़ो साल पुराना है पहले मालगुजार इसकी देख देख करते थे और जल के उपयोग कृषि कार्य पेयजल में करते थे बाद में ग्राम पंचायत साई खेड़ा के सरपंच और मालगुजार के मध्य न्यायालय में केस चला फिर यह तालाब ग्राम पंचायत साईखेड़ा को प्राप्त हुआ किंतु उसकी देखरेख और इसके जल स्रोतों में होने वाली गंदगी की रोक पर ग्राम पंचायत ध्यान नहीं देती है जिससे यह स्थिति बनी हुई है अभियान में गायत्री परिवार के श्रमदानीआसपास के ग्रामीण स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे ।

सरपंच रामदीन पिपरदे की पहल रंग लाई—निमझिरी में जल संकट हुआ खत्म,पानी से लेकर सड़क तक विकास की रफ्तार—निमझिरी पंचायत बनी मिसाल

Sarpanch Ramdin Piparde’s initiative has paid off—the water crisis in Nimjhiri has ended, and development from water to roads has accelerated—Nimjhiri Panchayat has become an example. संवाददाता : हरिप्रसाद गोहे आमला/निमझिरी। बैतूल विकास खंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निमझरी के ग्रामीणों की बसाहट की अगर बात करे तो यह विकास खंड बैतूल की आखिरी पंचायत है। यहां के ग्रामीणों के लिए व्यवसायिक,व्यापारिक दृष्टि से आमला बाजार की दूरी बेहद करीब हे। निमझिरी ग्राम में ग्रामीणों के भवन ऊंचे टेक पर बने है वहीं कुछ के ढलानों पर बने हुए हैं। जिस कारण पूर्व में ग्रीष्म ऋतू के दौरान लोगों को पानी की व्यवस्था बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पेय जल की समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग जुगाड कर पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते देखे जाते थे। वर्तमान ग्राम प्रधान रामदीन पिपरदे के कार्यभार संभालने के बाद जहां ग्राम पंचायत निमझिरी विकास कार्यों की ओर निरंतर प्रगतिरत हे वहीं उनके प्रयासों से से क्षेत्र के ग्रामीणों सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी तय समय सीमा में मिल रहा है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने बताया गर्मी के दिनों में पहले हमें जुगाड कर पानी व्यवस्था बनाना पड़ता था अब हमें ऊंचे टेक पर भी नल हर घरों में पर्याप्त पानी मिल रहा हे हम ग्राम सरपंच सहित सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हे।उधर ग्राम सरपंच रामदीन पिपरदे ने चर्चा के दौरान बताया ग्राम विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता थी। जिसके लिए मेरे द्वारा शुरुवाती दौर शासन से मांग कर जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाए जाने ग्राम पंचायत सचिव सुखदेव मगरदे के साथ मिलकर प्रयास किए गए। जिसकी बदौलत आज भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को नलों से हर घर में पानी मिल रहा है। अन्य ग्राम विकास कार्यों की बात करे तो सर्वसुविधायुक्त कार्यालय भवन में सीसी टीव्ही कैमरे,एलईडी टीव्ही के माध्यम से समय पर लोगो को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है । ग्राम पहुंच मार्ग पर सुंदर स्वागत द्वारा निर्माण कार्य किया गया। मोक्षधाम में बाउंड्रीवाल कार्य के साथ वहां बैठक व्यवस्था के साथ वृक्षारोपण कार्य कराया जा रहा है। लोगों को आवागमन को दृष्टिगत रख ग्राम में सीसी सड़कों का निर्माण करवाया गया। साथ ही महत्वपूर्ण कार्य में शासन की नल जल योजना अंतर्गत पेयजल टंकी, संपवेल, पेयजल पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य करा निमझिरी ग्राम के पांच ढानो के कोई 150 घरों में नलों के माध्यम से हर घर पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा,से तीन विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन में हुआ चयन ।

Three students from Subhashini Vidya Mandir, Susundra were selected in Navodaya Vidyalaya Prabhat Patan. हरिप्रसाद गोहेआमला। ब्लॉक मुख्यालय आमला अंतर्गत आने वाले ससुंद्रा ग्राम में स्थित सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा,से तीन विद्यार्थियों का इस वर्ष भी नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन में चयन हुआ है । वर्ष 2026 में विद्यालय से नवोदय विद्यालय के लिए चयनित बच्चों में उमंग पिता धर्मराज उघड़े,विधि पिता भोजराज उघड़े, पायल पिता सुनील कुमरे का नाम शामिल है। चयनित तीनों बच्चों का चयन छठवीं प्राचार्य श्री मनीष माथनकर ने बताया कि वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष विद्यालय से नवोदय विद्यालय में बच्चों का चयन होते आ रहा है।सभी बच्चों का चयन कक्षा 6 के लिए हुआ है। अभी तक कुल 27 बच्चों का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था के श्री कमलेश माथनकर शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत से यह परिणाम प्राप्त हो रहा है। प्राचार्य माथनकर ने चयनित बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की है ।

अजाक्स संगठन आमला ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह हुआ संपन्न ।

The grand oath taking ceremony and Holi Milan ceremony of Ajax Organization Amla Block and Tehsil Executive was held. हरिप्रसाद गोहे आमला। सोमवार दिनांक 9 3 2026 को अजाक्स संगठन आमला ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह भव्यता के साथ नगर के माथनकर लाँन में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे , अजाक्स संगठन के संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे संगठन के जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे के आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजाक्स आमला संगठन के संरक्षक शेषराव चौकीकर, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी यशवंतराव झरबडे, अजाक्स बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले, अजाक्स बैतूल तहसील अध्यक्ष कल्पना परते, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला श्रीमती उमा उइके, हरिशंकर धुर्वे, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेले, अजाक्स जिला महासचिव अशोक धुर्वे,अजाक्स जिला संयुक्त सचिव देवानंद धुर्वे तथा अजाक्स संगठन आमला ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण तथा अजाक्स संगठन के सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की छायाचित्र पर उपस्थित अतिथिगणों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात रामानंद बेले जिला उपाध्यक्ष अजाक्स बैतूल द्वारा अपनी स्वरचित रचना अजाक्स गान की प्रस्तुति दी गई ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी के सदस्य द्वारा उपस्थित अतिथि गणों का स्वागत किया गया अपने उद्बोधन में अमूमन समस्त अतिथिगणों द्वारा अजाक्स संगठन के उद्देश्य, विस्तार व एकता पर प्रकाश डाला | अजाक्स संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे द्वारा आमला ब्लाक कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीगनों को संगठन के प्रति कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई, तथा अजाक्स संगठन आमला की ओर से उपस्थित समस्त अतिथिगणो,पदाधिकारीगणों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया | इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष रेखा ध्रुर्वें एवं तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले द्वारा उपस्थित समस्त अतिथिगणों एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगणों को गुलाल लगाकर होली मिलन एवं संगठन की एकता हेतु परस्पर बधाई प्रेषित की गई | कार्यक्रम में होली मिलन पर कविद्वय रामानंद बेले एवं कैलाश सलाम द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुति दी गई होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई | कार्यक्रम का सफल संचालन अजाक्स तहसील उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुजरे द्वारा किया गया| तथा कार्यक्रम अंत में उपस्थित अतिथिगणो, पदाधिकारीगणों तथा समस्त सदस्यगणों का आभार अजाक्स तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले द्वारा व्यक्त किया गया|

रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले खाटूश्याम बाबा

Khatushyam Baba set out on a city tour riding on a chariot. हरिप्रसाद गोहे  आमला। फाल्गुन मास की बड़ी ग्यारस एकाद्शी पर आमला नगर के खाटूश्याम मंदिर से फूलों और लाइटिंग से सजे रथ पर सवार होकर खाटूश्याम जी का सुंदर दिव्य दरबार नगर भ्रमण करने अपने भक्तों के साथ निकला । इस दौरान नगर के सभी भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खाटूश्याम मन्दिर के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल की बड़ी ग्यारस पर जो भी भक्त बाबा के निशान को लेकर पद यात्रा कर बाबा को निशान भेट करता है उसकी हर मनोकामना पुरी होती है । यात्रा में डीजे बाजे के साथ सभी श्याम प्रेमी बड़े उत्साह औऱ भक्ति के साथ अपने हाथों में बाबा का निशान लेकर करीब 8 किमी तक पदयात्रा करते नजर आए साथ ही यात्रा में अयोध्या से पधारे मठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत धर्मप्रकाश जी और पिंकू पवार जी सहित मुलताई नगर से भी श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन को पधारे वही यात्रा में काफी संख्या में श्याम प्रेमी निशान यात्रा में सम्मिलित रहे । यात्रा में नगर के श्याम प्रेमियो तथा व्यापारियों सहित बाबा को पुष्प माला पहनाकर उनके दर्शन कर सभी पैदल चल रहे भक्तो के लिए पेयजल केले इत्यादि की व्यवस्था भी की गई ।श्री खाटूश्याम मंदिर  समिति द्वारा पुलिस प्रसाशन का तथा सभी प्रेमियो का आभार जताया ।

बलिदान दिवस पर राष्ट्र गौरव श्री चंद्रशेखर आजाद को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

On Martyrdom Day, tribute was paid to national pride Shri Chandrashekhar Azad. हरिप्रसाद गोहे  आमला। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी द्वारा युवा स्वाभिमान के अमर गौरव, महान राष्ट्रभक्त, शहीद “श्री चंद्रशेखर आजाद जी”  के बलिदान दिवस पर युवा साथियों और स्थानीय नागरिकों के साथ, ग्राम पंचायत – लालावाड़ी में अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्र गौरव – श्री चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे प्रमुख रुप से मप्र. युवा कांग्रेस की  प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी , लालवाड़ी ग्राम पंचायत सरपंच नीतू रवींद्र धोटे, युवा कांग्रेस की जिला महासचिव ममता बचले, सहित महिला शक्ति मौजूद रही एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी, रवींद्र धोटे, किसनराव वागद्रे, गोविंदा खावड़े, नितिन सारटकर, संदीप नावंगे, पंकज मोड़क, रामनाथ डोंगरे, मधु रावत, नोखेलाल रावत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे l

उप महासचिव गोकुल प्रसाद गोहे के नेतृत्व में , इनमोसा प्रतिनिधी मंडल पहुंचा वेंकोली मुख्यालय नागपुर।

Under the leadership of Deputy General Secretary Gokul Prasad Gohe, INMOSA delegation reached Venkoli headquarters Nagpur. हरिप्रसाद गोहे आमला/पाथाखेड़ा। गोकुल प्रसाद गोहे उप महासचिव वेंकोली इनमोसा के सफ़ल एवं कुशल नेतृत्व में इनमोसा प्रतिनिधि मंडल समस्त क्षेत्रों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में डब्ल्यू सीएल मुख्यालय नागपुर पहुंचा था। जहां( इनमोसा ) माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन से जुड़े प्रतिनिधि मंडल ने उप महा सचिव गोकुल प्रसाद गोहे के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने वेकोलि के नए सी.एम.डी. सर  (हेमंत शरद चंद्र पांडे)सर से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वेकोलि इनमोसा परिवार ने उन्हें  शाल श्रीफल उड़ाकर 15 फीट की फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब हो की वेकोलि के नए सीएमडी के साथ इनमोसा प्रतिनिधिमंडल ने खदानों की सुरक्षा और माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन (इनमोसा) के साथ उत्पादन उत्पादकता व सुरक्षा जैसे विषयों पर नियमित चर्चा करने पर बात की और आने वाले माह में होने वाले पेंच-कन्हान क्षेत्र के सेफ्टी सेमिनार में आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। अंत में वेकोलि इनमोसा परिवार द्वारा नव नियुक्त सी.एम.डी ..के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से गोकुल प्रसाद गोहे (उप-महासचिव वेकोलि), सादिक अंसारी (अध्यक्ष पेंच क्षेत्र), विकास कुमार शिवहरे (महामंत्री पेंच क्षेत्र), पाथाखेडा-ललित राठौर, रमेश अमरूते, आर.के. पटैया, महेश पाटील, अशोक भारती, गणेश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

तीन मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया पुतला दहन, दोषियों पर की कार्यवाही की मांग।

Congress burnt effigies of three ministers and demanded action against the culprits. हरिप्रसाद गोहे आमला। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज नगर के जनपद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच खींचतान देखने को मिली, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन का उपयोग किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कप सिरप से हुई मौतों के मामले में मंत्री राजेंद्र शुक्ला को जिम्मेदार ठहराया। वहीं सेना और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ नाराजगी जताई गई। इसके अलावा इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, गणेश ढोमने, नीरज सोनी, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद पद्मनी भूमरकर, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुड़े, विजय पारधी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्सव की तरह मनाया जायेगा रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मदिन।

Ramakrishna Paramhansa’s birthday will be celebrated like a festival. हरिप्रसाद गोहे आमला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम ससाबड़ स्थित महाकाली दरबार में जगतमाता महाकाली के परम भक्त श्री रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मोत्सव 19 फरवरी 2026 को धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाएगा।आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है कल सुबह महाकाली की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम विधिवत् शुभारंभ होगा जो देर शाम तक चलता रहेगा। मंदिर समिति प्रमुख कमल मालवीय ने बताया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं भजन-कीर्तन एवं धार्मिक संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet